IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, पर साथ जुड़ गया T20I का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड!

Arshdeep Singh Unwanted Record: अर्शदीप सिंह के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी20 मैच खट्टी-मीठी यादों से भरा रहेगा. उन्होंने करियर का पहला 5 विकेट हॉल अपने नाम करते हुए इतिहास रचा. मैच में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन जाते-जाते उन्होंने कमबैक किया. हालांकि, गेंदबाजी में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी उनके नाम जुड़ चुका है.

Arshdeep Singh Unwanted Record

अर्शदीप सिंह का 5 विकेट हॉल

Arshdeep Singh Unwanted Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में पांचवां टी20 मैच देखने को मिला था. इस मुकाबले में भारत ने 46 रन से जीत दर्ज की. कप्तान सूर्या और ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की, वहीं अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप ने अपने करियर में पहली बार 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा. हालांकि, इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने झटके 5 विकेट

अर्शदीप सिंह भारत के सबसे सफल और अहम गेंदबाज हैं. पांचवें टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन का बड़ा लक्ष्य सामने रखा था. अर्शदीप सिंह की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में उन्होंने 17 रन लुटा दिए. उन्होंने इसी बीच टीम साइफर्ट को आउट भी कर दिया. अर्शदीप के अगले ओवर में कुल 23 रन बने. दो ओवर में वो 40 रन दे चुके थे. इसके बावजूद कप्तान सूर्या ने उनपर भरोसा किया. अर्शदीप ने अगले दो ओवरों में मात्र 11 रन देते हुए 4 विकेट झटके. पांचवें टी20 मैच में अर्शदीप सिंह 4 ओवर में 51 रन देकर कुल 5 विकेट झटकने में सफल हुए.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह के नाम जुड़ा ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने करियर में पहली बार 5 विकेट हॉल लेने में सफल हुए. उनके लिए ये बड़ा मौका था लेकिन एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी उनके साथ जुड़ गया. यह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे महंगा (51 रन देकर) 5 विकेट हॉल था. इससे पहले ये रिकॉर्ड अलजारी जोसफ के नाम था, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2023 में 40 रन देकर 5 विकेट हॉल लिया था. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी ने इंग्लैंड के विरुद्ध साल 2022 में 39 रन लुटाते हुए पांच विकेट झटके थे.

विज्ञापन

सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे अर्शदीप

अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 मैचों में हिस्सा लिया और यहां कुल 16 ओवर फेंके. इसी बीच उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए. उनका गेंदबाजी औसत इसी बीच 21 का रहा और इकोनॉमी 10.5 की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ