न्यूजीलैंड को 4-1 से रौंदने के बाद कप्तान सूर्या ने भरी हुंकार, मिशन T20 World Cup का आगाज!

Suryakumar Yadav Statement: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 4-1 से रौंदा. इस जीत के बाद फैंस बेहद खुश हैं. कप्तान सूर्या का श्रृंखला जीत के बाद बयान सामने आया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर हुंकार भरी और अपने प्लान सभी फैंस के सामने रखे. सूर्या ने बताया कि कैसे वो वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करेंगे.

Suryakumar Yadav Statement

कप्तान सूर्या का बयान

Suryakumar Yadav Statement: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भारत ने अपने नाम की. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 4-0 से न्यूजीलैंड को रौंदा. श्रृंखला में कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बढ़िया रहा और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला. अब सभी की नजर टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर है और कप्तान सूर्या ने सीरीज जीत के बाद इस टूर्नामेंट को अपना लक्ष्य बनाया. सूर्या ने साफ कर दिया कि अब मिशन टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए सूर्या ने भरी हुंकार

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में टीम इंडिया के प्रदर्शन का वो एनालिसिस (विश्लेषण) करेंगे. उन्होंने कहा, ‘जीत हो या हार, आप खेल से हमेशा सीखने की कोशिश करते हैं. अब हम मुंबई जाएंगे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलेंगे. इसके बाद हम बैठकर पिछले 5 मैचों और एक साल का एनालिसिस करेंगे. हम ये पता करेंगे हमने क्या सही किया और किस मामले में बेहतर हो सकते थे. इसके बाद हम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत करेंगे.’

विज्ञापन

फॉर्म में वापस लौटने पर सूर्या ने क्या कहा?

प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापस लौटने का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. लंबे समय से इंतजार था. मुरली कार्तिक, आपने पिछली सीरीज से पहले ये बात बोली थी कि सूर्या है, तो किस बात का डर. मैंने वही किया, जो मैं लगातार कर रहा था. मैं अपने रूटीन पर टिका था. मुझे ये बात अच्छे से पता थी कि मैं फॉर्म से बाहर नहीं था. मैंने सिर्फ रन नहीं बनाए थे. ये सीरीज बहुत अच्छी थी और अब वर्ल्ड कप इस मोमेंटम के साथ जाना खास है.’

विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का शेड्यूल

  • 7 फरवरी 2026 – भारत vs USA (मुंबई)
  • 12 फरवरी 2026 – भारत vs नामीबिया (दिल्ली)
  • 15 फरवरी 2026 – भारत vs पाकिस्तान (कोलंबो)
  • 18 फरवरी 2026 – भारत vs नीदरलैंड्स (अहमदाबाद)

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ईशान-सूर्या के तूफान के बाद अर्शदीप ने गेंद से बरपाया कहर, भारत ने शानदार जीत के साथ 4-1 से सीरीज की अपने नाम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ