Sanju Samson: संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है। संजू आईपीएल के अगले सीजन में राजस्थान की ओर से खेलना नहीं चाहते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने राजस्थान के टीम मैनेजमेंट से उन्हें रिलीज या फिर ट्रेड करने की गुजारिश भी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान टीम कई फ्रेंचाइजियों के साथ बातचीत करने में जुटी हुई है। हालांकि, इस बीच संजू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। संजू सैमसन अगर राजस्थान का साथ छोड़ते हैं, तो वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अगले सीजन खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
किस टीम में जाएंगे संजू सैमसन?
संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स की रडार पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के करीबी सूत्र ने न्यूज 24 को जानकारी दी है कि अगर सैमसन राजस्थान से अलग होते हैं, तो उनका दिल्ली में स्वागत हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं कि कप्तान संजू सैमसन मेगा ऑक्शन से पहले जोस बटलर को रिटेन करना चाहते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनकी बात को इग्नोर करते हुए बटलर को रिलीज कर दिया था।
राजस्थान ने शिमरॉन हेटमायर को रिटेन किया था, लेकिन वह लास्ट सीजन में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। आईपीएल 2025 में राजस्थान ने 9वें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया था। 14 मैचों में से टीम को सिर्फ 4 में ही जीत नसीब हो सकी थी।
राहुल द्रविड़ हो गए राजस्थान से अलग
राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स से पहले ही अलग हो चुके हैं। द्रविड़ ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद राजस्थान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दी थी। द्रविड़ के जाने के बाद संजू सैमसन का भी अगले सीजन राजस्थान की ओर से खेलना काफी मुश्किल ही नजर आ रहा है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines