सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. जैकब डफी ने विकेट का खाता खोला है.
Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score and Updates: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर आरसीबी और हैदराबाद की टीमें टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने उतरेगी. आरसीबी के फैंस विराट कोहली को देखने के लिए आतुर हैं. वहीं अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भी मैदान पर उतरने वाले हैं. आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमों ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है.
Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: कब और कहां देखें मुकाबला?
आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें टॉस के लिए 7 बजे मैदान पर आएंगी. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है. इन दोनों प्लेटफार्म पर फैंस अलग-अलग भाषाओं में मैच का मजा उठा सकते हैं.
RCB vs SRH IPL 2026: पिच और मौसम रिपोर्ट
आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. ग्राउंड छोटा होने के कारण छक्के भी बहुत ज्यादा लगते हैं. ऐसे में इस मैदान पर बड़ा स्कोर देखने को मिलने वाला है. दोनों ही टीमों के पास पावर हिटर बल्लेबाज हैं. ऐसे में इस मुकाबले में 300 रनों का इंतजार खत्म हो सकता है.
मैच के दिन बेंगलुरु में मौसम की बात करें तो वो बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 28 मार्च के दिन तापमान 32 से 34 डिग्री तक रहने की उम्मीद है तो वहीं 18 से 20 डिग्री गिरने की उम्मीद है. इस मैच में बारिश के कोई आसार नहीं है और ये मुकाबला पूरा खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएंगी ये 4 टीमें, क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
RCB vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: प्लेइंग 11
RCB की संभावित प्लेइंग 11- विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा. (इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर).
SRH की संभावित प्लेइंग 11- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा. (इंपैक्ट प्लेयर: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन).
ये भी पढ़ें: IPL 2026: दूसरे खिताब के लिए उतरेगी SRH, आरसीबी से होगी पहली भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल
Royal Challengers Bengaluru vs SRH IPL 2026: हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक IPL इतिहास में कुल 26 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने अब तक कुल 13 मैच जीते हैं. RCB को मात्र 11 मैचों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच हुए दो मुकाबले टाई या नो रिजल्ट में खत्म हुए हैं.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…
टॉस हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर नजर आ रहे हैं. वहीं आरसीबी के लिए जैकब डफी पहला ओवर फेंक रहे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर.
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना अच्छा फैसला कहा जा सकता है. बाद में इस मैदान पर बल्लेबाजी और आसान हो जाता है.
आईपीएल इतिहास में सिर्फ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ही टाइटल डिफेंड कर सकी है. ऐसे में आरसीबी की टीम इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करना चाहेगी. जिसके पहले फ्रेंचाइजी को ओपनिंग मैच से ही मैदान पर खुद को साबित करना होगा.
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने वाले हैं. ऐसे में उनके ऊपर बड़ा दबाव होगा. ऐसी स्थिति में किशन को बल्ले के साथ ही साथ कप्तानी में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
आरसीबी के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली लंबे समय के बाद मैदान पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस उन्हें दोबारा मैदान पर देखकर बहुत ज्यादा खुश होंगे. बल्ले के साथ भी किंग कोहली टीम के लिए अहम योगदान देना चाहेंगे.










