Rohit Sharma Connection Womens Team India: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से करारी हार थमाई. जिमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने 339 रन के बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. अब भारतीय महिला टीम की भिड़ंत फाइनल में साउथ अफ्रीका से होने वाली है. खैर, सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत का रोहित शर्मा से एक खास कनेक्शन है. उन्होंने कुछ साल पहले महिला टीम को नॉकआउट्स में जीत का महत्व समझाया था. सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है.
रोहित शर्मा का है भारतीय महिला टीम की जीत से खास कनेक्शन
टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जीत के बाद रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. काफी समय पहले एक शो के दौरान रोहित शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स बातचीत कर रहे थे. इसी बीच रोहित ने बताया कि कैसे भारत की महिला और पुरुष टीम लगातार ICC टूर्नामेंट में मैच जीतती है लेकिन सेमीफाइनल या फाइनल में जाकर हार जाती है. रोहित ने इसी बीच मुंबई इंडियंस का उदाहरण दिया कि कैसे वो IPL में संघर्ष करते हुए अंतिम समय पर नॉकआउट्स में जगह बनाती है और फिर रोपि जीत जाती है. उन्होंने वैसे ही टीम इंडिया को जीत का महत्व बताने का प्रयास किया.
रोहित शर्मा ने यहां जेमिमा और स्मृति को समझाने का प्रयास किया कि जब टीम लगातार जीतती है, तो कई बार ओवर कॉन्फिडेंस भारी पड़ता है. उन्होंने दोनों महिला खिलाड़ियों को बताया कि नॉकआउट्स में जीत की कितनी अहमियत होती है. अगर बीच में कुछ मैच हार जाते हैं, तो जीत की भूख बढ़ जाती है. कुछ ऐसा ही टीम इंडिया के साथ हुआ और वो बड़ी मुश्किल से सेमीफाइनल में जगह बना पाए. उन्हें जीत का महत्व समझ आया और उन्होंने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए 339 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.
ये भी पढ़ें:- IND W vs SA W: फाइनल मुकाबले पर भी मंडरा रहा है खतरा, बारिश से रद्द हुआ मैच तो कौन बनेगा विनर?
रोहित शर्मा का भारतीय महिला टीम की जीत पर रिएक्शन
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा किया. इसी बीच उन्होंने भारतीय महिला टीम को जीत की बधाई दी और उनके शानदार प्रदर्शन की तारीफ की. बता दें कि 2 नवंबर 2025 को साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच फाइनल होने वाला है. दोनों देशों ने अब तक वुमेंस वर्ल्ड कप नहीं जीता है और अब एक नया चैंपियन मिलना लगभग तय है.
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
2 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
3 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
4 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
4 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
5 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
6 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines