World Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, जानें कौन होगा बाहर

World Cup 2027: अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर भी टिक गई हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है

Team India

ODI World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस बीच फैंस की नजरें अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर भी टिक गई हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है. कप्तान के रूप में शुभमन गिल का नाम सबसे आगे है. उनके अलावा, रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं, उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं, भले ही हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

वहीं, ऑलराउंडर की बात करें तो हार्दिक पांड्या फिट रहे तो उनकी जगह पक्की हो सकती है. उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम में शामिल हो सकते हैं. स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को चुना जा सकता है, जबकि विशेषज्ञ स्पिनर की भूमिका कुलदीप यादव निभा सकते हैं. तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह प्रमुख विकल्प होंगे. इनके अलावा, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को भी स्क्वाड में जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ