IND W vs SA W: बारिश के कारण रद्द हुआ फाइनल मैच तो कौन बनेगा विनर? ICC का कुछ ऐसा है नियम

IND W vs SA W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली. ये फाइनल मुकाबला डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में 2 नवंबर को खेला जाएगा. इस फाइनल मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. ऐसे में अगर 2 नवंबर को बारिश होती है, तो ट्रॉफी किस टीम के नाम होगी, ये फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है.

IND W vs SA W Final

IND W vs SA W Final

IND W vs SA W: जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार और धमाकेदार पारी के बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया. इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह पक्की कर ली. ये महामुकाबला डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में 2 नवंबर को होने वाला है. जहां पर भी बारिश का खतरा बना हुआ है. ऐसे में अगर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो ट्रॉफी कौन सी टीम जीतेगी, ये सभी फैंस जानना चाहते हैं. 

फाइनल के दिन कैसा रहेगा नवी मुंबई का मौसम? 

डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में 2 नवंबर को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जहां पर टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम से होने वाला है. फाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. AccuWeather के अनुसार रविवार को नवी मुंबई में ह्यूमिड कंडीशन रहने वाला है. वहीं दोपहर में बारिश का भी खतरा मंडरा रहा है. 2 नवंबर को यहां का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं बारिश की संभावना 63 प्रतिशत रहने वाली है. जबकि तूफान आने की संभावना भी 13 प्रतिशत है. इस दिन बारिश की खबर ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. 

रद्द हुआ मैच तो कौन होगा विनर? 

बारिश के कारण अगर 2 नवंबर को मैच नहीं हो पाता है, तो इसके लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है. 3 नवंबर को फिर फाइनल खेला जा सकता है. हालांकि अगर मुकाबला दोनों ही दिन नहीं हो पाता है, तो दोनों ही टीमों को विनर घोषित कर दिया जाएगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया के ऊपर खत्म किया था. जिसका कोई फायदा मुकाबला रद्द होने पर उन्हें नहीं मिलने वाला है मिलेगा. भारतीय टीम के फैंस को दुआ करनी होगी कि फाइनल में बारिश का कोई साया नहीं रहे, जिससे वो अकेले ही इस ट्रॉफी को जीत सकें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ