IND W vs AUS W: 'मैं हर दिन रोती थी, मेरे माँ-बाप…' भारत को फाइनल में पहुंचा कर जेमिमा रोड्रिग्स हुई इमोशनल, कर दिया बड़ा खुलासा 

IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया. टीम इंडिया की इस जीत में नंबर 3 की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का बहुत बड़ा योगदान रहा. नाबाद शतकीय पारी खेलने वाली जेमिमा जीत के बाद बहुत ज्यादा इमोशनल नजर आई. इसके साथ ही उन्होंने बहुत बड़ा खुलासा भी किया.

Jemimah Rodrigues

Jemimah Rodrigues

IND W vs AUS W: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम थी. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 127 रनों की पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली. इस ऐतिहासिक जीत के बाद जेमिमा बात करते हुए बहुत ज्यादा इमोशनल नजर आई. इसके अलावा उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए अपने मानसिक स्थिति के बारे में भी बताया. 

विज्ञापन

जेमिमा रोड्रिग्स ने किया बड़ा खुलासा 

वर्ल्ड कप 2025 में जेमिमा को बहुत अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. जिसके कारण ही उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव भी था. जिसके कारण ही वो बहुत ज्यादा रोती थी और मानसिक रूप से भी ठीक नहीं थी. जिसके बारे में मैच के बाद बात करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, ‘इस दौरे पर मैं लगभग हर दिन रोई हूं. मैं मानसिक रूप से ठीक नहीं थी, चिंता से जूझ रही थी. लेकिन मुझे पता था कि मुझे मैदान पर उतरना ही होगा और भगवान ने सब संभाल लिया. शुरू में, मैं बस खेल रही थी और लगातार खुद से बातें कर रही थी. अंत में, मैं बाइबल की एक आयत दोहराती रही – ‘स्थिर रहो और भगवान तुम्हारे लिए लड़ेंगे.’ मैं वहीं खड़ी रही, और उन्होंने मेरे लिए लड़ाई लड़ी.’  

विज्ञापन

परिवार से मिलकर भावुक हुईं जेमिमा 

मैच के बाद जब जेमिमा रोड्रिग्स अपनी फैमिली से मिली, तो बहुत ज्यादा इमोशनल नजर आई. मुश्किल समय में परिवार की भूमिका के बारे में बात करते हुए जेमिमा ने कहा, ‘सबसे पहले, मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, क्योंकि मैं यह सब अकेले नहीं कर सकती थी. मुझे पता है कि उन्होंने आज मुझे इस मुश्किल दौर से निकाला. मैं अपनी मां, पापा, कोच और हर उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने इस दौरान मुझ पर विश्वास किया. पिछले चार महीने वाकई बहुत मुश्किल रहे, लेकिन यह एक सपने जैसा लग रहा है और अभी तक पूरी तरह से साकार नहीं हुआ है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ