IPL 2026: आईपीएल में हर दिन एक से बड़े एक रिकॉर्ड बनते ही रहते हैं. खासतौर से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज जब मैदान पर उतरते हैं तो रिकॉर्ड खुद उनका पीछा करते हैं. आईपीएल 2026 में रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में खेलने के लिए मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इतिहास रचने का काम किया है. दोनों ने इस मैच में एम एस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर दी है.
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच
आरसीबी और मुंबई के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड एम एस धोनी के नाम था. अब रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने एक ही मैच में इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा ये मैच रोहित के आईपीएल करियर का 278 वां मैच है तो वहीं विराट के लिए भी ये 278 वां मुकाबला ही है. इसी के साथ धोनी की बात करें तो उन्होंने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स 278 मैच खेले हैं. इस सीजन अभी तक उन्होंने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है.
कब हुई थी दोनों के करियर की शुरुआत?
रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स के साथ की थी. इसके बाद वो साल 2011 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने. टीम ने उनकी कप्तानी में 5 बार खिताब पर कब्जा किया है. दूसरी तरफ विराट कोहली साल 2008 से आरसीबी का हिस्सा बने हुए हैं. आईपीएल के इतिहास में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो वहीं रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. इसके बाद लिस्ट कुछ इस प्रकार है.
| क्रम | खिलाड़ी | मैच |
|---|---|---|
| 1 | रवींद्र जडेजा | 265 मैच |
| 2 | दिनेश कार्तिक | 257 मैच |
| 3 | शिखर धवन | 222 मैच |
ये भी पढ़िए- IPL 2026: CSK ने लखनऊ को रौंद रचा इतिहास, 8 साल के बाद किया ऐसा अद्भुत रन चेज
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
38 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
54 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines