IPL 2026: CSK ने लखनऊ को रौंद रचा इतिहास, 8 साल के बाद किया ऐसा अद्भुत रन चेज

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को हराकर इतिहास रचने का काम किया है. 8 साल के लंबे इंतजार के बाद चेन्नई की तरफ से ऐसा कोऊ रन चेज हुए है. टीम के लिए ये रन चेज कई मायनों में खास रहा है. ये जीत टीम के लिए ऐतिहासिक रही है.

jacket (88)

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स को 8 विकेट से हरा दिया है. टीम के उर्विल पटेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक अर्धशतक जड़ा तो वहीं टीम के लिए भी जीत का रास्ता तैयार किया. इस मैच में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर चेपॉक के मैदान पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 4 गेंद रहते ही मुकाबला अपने नाम किया. ये रन चेज चेन्नई के लिए बेहद ही खास रहा क्योंकि टीम ने 8 सालों के लंबे इंतजार के बाद ऐसा कमाल किया है.

विज्ञापन

साल 2016 में आखिरी बार हुआ था ऐसा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आखिरी बार साल 2016 में 180 से ज्यादा का रन चेज किया था. इसके बाद से टीम को जब भी इससे ज्यादा का स्कोर चेज करने के लिए मिला फ्रेंचाइजी हार गई. 8 साल लंबे इंतजार के बार आखिरकार आईपीएल 2026 में ये तिलिस्म टूटा है. आईपीएल के इतिहास का ये चेन्नई के लिए तीसरा सबसे बड़ा रन चेज रहा है. 

विज्ञापन

CSK के सबसे बड़े रन चेज

स्कोर चेजविरोधी टीममैदानसाल
206 रनRoyal Challengers Bengaluruचेन्नई2012
206 रनRoyal Challengers Bengaluruबेंगलुरु2018
204 रनLucknow Super Giantsचेन्नई2026
203 रनKolkata Knight Ridersचेन्नई2018
193 रनPunjab Kingsधर्मशाला2014

मजबूत स्थिति में चेन्नई की टीम

इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही चेन्नई की टीम ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करने का काम किया है. टीम ने अब तक खेले 11 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है तो वहीं 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टीम के पास इस जीत के साथ ही 12 अंक हो गए हैं और टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 2 और मैचों में जीत की दरकार होगी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने इस सीजन युवा खिलाड़ियों के साथ शानदार काम किया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ