IPL 2024: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। दिसंबर 2022 में पंत की कार एक्सीडेंट हो गया था और गंभीर चोटें आई थी। अब ऋषभ पंत तेजी से रिकवर कर रहे हैं। कई बार पंत को मैदान पर भी देखा गया। अब उम्मीद लगाई जा रही है पंत आईपीएल 2024 में क्रिकेट मैदान पर वापसी कर सकते हैं। जिसको लेकर अब ऋषभ पंत ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया वायरल पंत की वर्कआउट की तस्वीरें
हाल ही में सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पंत जिम में वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये देखकर करोड़ों फैंस की उम्मीदें जग गई है कि अब पंत जल्द ही क्रिकेट मैदान पर वापसी कर सकते हैं।
पंत की इस तस्वीर पर यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, “अब इंतजार नहीं होता, पंत जल्दी मैदान पर वापसी करो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत की वपासी हो सकती है।”
ये भी पढ़ें:- ‘हीरो जैसी विदाई क्यों..’ मिचेल जॉनसन ने डेविड वॉर्नर पर कसा तंज, आपसी फूट में पड़े कंगारू खिलाड़ी
बता दें, ऋषभ पंत ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया कई बड़े टूर्नामेंट हार चुकी है। अब भारतीय टीम भी चाहती है कि पंत की जल्द से जल्द टीम में वापसी हो। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है कि आखिर कब तक पंत की मैदान पर वापसी होगी।
हालांकि जिस तरह से पंत लगातार मेहनत कर रहे हैं उसको देखकर उम्मीद है जल्द ही पंत मैदान में चौके-छक्के लगाते दिखेंगे। आईपीएल 2024 में अगर पंत वापसी करते हैं तो वे एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में सौंपी गई थी।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
1 min agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
39 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
2 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
3 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
3 hrs agoIND vs SL Highlights: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल मैच, पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines