हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rishabh Pant हैं बेहद दुखी! फोटो शेयर कर बताई परेशानी, फैन्स बोले- आपके लिए दुआ करेंगे

Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दुखी हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अपनी परेशानी बताई है।

विज्ञापन
Rishabh Pant

Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बेहद दुखी हैं। पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए अपनी परेशानी का जिक्र किया है। गौरतलब है कि पंत इंग्लैंड दौरे पर बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा था। पंत अभी इंजरी से उबर रहे हैं और वह आए दिन अपनी चोट को लेकर अपडेट देते रहते हैं। इंजरी की वजह से पंत एशिया कप 2025 में टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके साथ ही उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलना भी बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

पंत क्यों हैं दुखी?

दरअसल, ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में पंत ने अपनी एक फोटो लगा रखी है, जिसमें उनका चोटिल पैर दिख रहा है। पंत ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “कितने और दिन अभी ऐसे रहना होगा।” इसके साथ ही उन्होंने दुखी वाली इमोजी भी लगा रखी है।

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बैटिंग के दौरान क्रिस वोक्स की एक गेंद पंत के दाहिने पैर की उंगली पर आकर लगी थी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए थे। पंत ठीक तरह से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और उन्हें गाड़ी से मैदान से बाहर ले जाया गया था। स्कैन के बाद पंत के पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई थी, जिसके चलते वह सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेले थे।

विज्ञापन

कब होगी पंत की वापसी?

ऋषभ पंत मैदान पर कब तक वापसी कर पाएंगे यह कहना अभी काफी मुश्किल है। यूएई की धरती पर होने जा रहे एशिया कप 2025 के लिए पंत को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी शायद पंत रंग जमाते हुए दिखाई नहीं देंगे।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola