हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: रिंकू सिंह का साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे में होगा डेब्यू! चैंपियन कोच ने दिया बड़ा बयान

Rinku Singh ODI Debut, IND vs SA: रिंकू सिंह ने चार टी20 इंटरनेशल पारियों में खुद को साबित कर दिया है। अब उन्हें वनडे में जगह देने की मांग हो रही है।

विज्ञापन
Rinku Singh ODI Debut India vs South Africa Series

Rinku Singh ODI Debut, IND vs SA: भारतीय टीम को लंबे समय से एक ऐसे फिनिशर की तलाश है जो व्हाइट बॉल क्रिकेट में सुरेश रैना और एमएस धोनी वाला रोल निभा सके। फिनिशर ऐसा हो जो कभी-कभी टॉप ऑर्डर के धराशायी होने पर पारी को संभाल ले। ऐसी प्रतिभा आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 में धमाल मचाने वाले रिंकू सिंह के अंदर दिखे। इसके बाद इस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका भी मिला। अब टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू के बाद यह खिलाड़ी अपनी छाप भी छोड़ने लगा है। उसी बीच अब मांग होने लगी है रिंकू के वनडे डेब्यू की।

रिंकू सिंह ने अभी तक टीम इंडिया के लिए आठ टी20 इंटरनेशनल खेले हैं और सिर्फ चार बार उन्होंने बल्लेबाजी की है। लेकिन पूत के पांव पालने में नजर आ जाते हैं। ऐसे में इन चार पारियों में रिंकू ने अपने अंदर एक अच्छे फिनिशर होने की प्रतिभा को दिखा दिया है। वह चार पारियों में 128 की औसत और 216 के स्ट्राइक रेट से 128 रन बना चुके हैं। मौजूदा ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी उन्होंने कमाल किया है। पहले दो टी20 में दोनों बार वह अहम रन बनाते हुए स्टार साबित हुए। इसी को देखते हुए अब टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज और आईपीएल के चैंपियन कोच आशीष नेहरा ने उनके वनडे डेब्यू की बात कही है।

यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे से रोहित-विराट और हार्दिक बाहर! देखें वनडे, टी20 व टेस्ट के लिए संभावित स्क्वॉड

विज्ञापन

Rinku Singh List A Career Record

रिंकू सिंह वनडे के लिए तैयार!

आशीष नेहरा ने रिंकू सिंह को वनडे में मौका देने की मांग की है। अक्सर आशीष नेहरा की सूझबूझ और सोच काफी सटीक साबित होती है। उन्होंने रिंकू को वनडे में मौका देने की मांग तो की साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, ऐसा जल्द होगा भी। रिंकू सिंह को लेकर नेहरा बोले कि,’रिंकू सिंह के अंदर ऊपर बल्लेबाजी करने की काबिलियत मुझे दिखती है। उन्हें मैं मानता हूं वनडे में अब मौका दिया जाना चाहिए और ऐसा होगा भी।’ रिंकू सिंह ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। उसके बाद दूसरे टी20 में उन्होंने 9 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम का स्कोर 230 पार पहुंचाया था। फिलहाल यह मांग उठ रही हैं लेकिन देखना होगा कि उन्हें वनडे में मौका मिलता है या नहीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने ठुकराया CSK की कप्तानी का ऑफर? रविचंद्रन अश्विन ने अब बताया खबर का पूरा सच

SKY की छुट्टी रिंकू की एंट्री!

खबरें ऐसी भी हैं कि, गुरुवार को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का ऐलान हो सकता है। ऐसे में रिंकू वनडे में होंगे या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन रिंकू सिंह ने जिस तरह टी20 इंटरनेशनल खेलना शुरू किया है, उसके बाद वनडे टीम में भी उनकी एंट्री की अटकलें लगना गलत नहीं है। हाल ही में टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली थी। उसके बाद वऩे टीम में कई फेरबदल हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव खुद को साबित नहीं कर पाए हैं और टीम को इस फॉर्मेट में ऐसे फिनिशर की तलाश है जो अहम मौकों पर तेजतर्रार 30-40 रन बनाए। वही काम जो सुरेश रैना ने 2011 वर्ल्ड कप में किया था लेकिन सूर्या 2023 में नहीं कर पाए। अब जब तैयारियां 2027 की हैं तो उस प्लान में रिंकू सिंह हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola