IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे से रोहित-विराट और हार्दिक बाहर! देखें वनडे, टी20 व टेस्ट के लिए संभावित स्क्वॉड

India vs South Africa Series: भारतीय टीम 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन-तीन वनडे व टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

IND vs SA India T20 ODI Test Probable Squad Rohit Sharma Virat Kohli Hardik Pandya Missing KL Rahul Captain

IND vs SA India T20 ODI Test Probable Squad

India vs South Africa Series: भारतीय टीम 10 दिसंबर से साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन टी20, तीन वनडे व दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड से जुड़ी अलग-अलग अटकलें लग रही हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर पहले ही जानकारी मिली थी कि यह दोनों व्हाइट बॉल सीरीज से दूर रहेंगे और टेस्ट सीरीज में दोनों वापसी कर सकते हैं। ऐसी ही कई खबरें फिर से सामने आ रही हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के लिए इस दौरे पर दो कप्तान हो सकते हैं और इसका स्क्वॉड जल्द ही आ सकता है।

विज्ञापन

कब आएगा इस दौरे का स्क्वॉड?

इस सीरीज का स्क्वॉड अभी जारी नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार 30 नवंबर को इस दौरे के लिए टीम सामने आ सकती है। वहीं रिपोर्ट्स यह भी कह रही हैं कि इस दौरे पर हार्दिक पांड्या तीनों सीरीज से बाहर रहेंगे। जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली व्हाइट बॉल सीरीज से दूरी बना सकते हैं। विराट कोहली को लेकर एक बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से जानकारी भी मिली थी कि विराट कुछ वक्त तक व्हाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बीसीसीआई को सूचित भी कर दिया है। अब सवाल यह है कि कौन सी सीरीज में टीम की कौन कप्तानी करेगा? आइए जानते हैं तीनों सीरीज के लिए भारत के संभावित स्क्वॉड।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

संभावित टी20 स्क्वॉड: केएल राहुल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।

संभावित वनडे स्क्वॉड: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह/मुकेश कुमार।

विज्ञापन

संभावित टेस्ट स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

टी20 सीरीज
  • पहला टी20- 10 दिसंबर (डरबन)
  • दूसरी टी20- 12 दिसंबर (केबेरा)
  • तीसरा टी20- 14 दिसंबर (जोहानिसबर्ग)
वनडे सीरीज
  • पहला वनडे- 17 दिसंबर (जोहानिसबर्ग)
  • दूसरा वनडे- 19 दिसंबर (केबेरा)
  • तीसरा वनडे- 21 दिसंबर (पार्ल)
टेस्ट सीरीज
  • पहला टेस्ट- 26-30 दिसंबर (सेंचूरियन)
  • दूसरा टेस्ट- 3-7 जनवरी (केपटाउन)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ