संजू सैमसन ने ठुकराया CSK की कप्तानी का ऑफर? रविचंद्रन अश्विन ने अब बताया खबर का पूरा सच

Sanju Samson Rejects CSK Captaincy Offer: संजू सैमसन द्वारा सीएसके की कप्तानी का ऑफर ठुकराने की खबरें थीं। अब अश्विन ने इसका पूरा सच बताया है।

Sanju Samson Rejects Chennai Super Kings Captaincy Offer Rumours Ravichandran Ashwin Tells Truth

Sanju Samson Rejects Chennai Super Kings Captaincy Offer Ravichandran Ashwin Tells Truth

Sanju Samson Rejects CSK Captaincy Offer: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले लगातार खिलाड़ियों को ट्रेड करने पर अटकलें लग रही हैं। हार्दिक पांड्या को जहां मुंबई इंडियंस ने वापस ट्रेड किया। वहीं कैमरून ग्रीन मुंबई से आरसीबी के साथ ट्रेड हुए। इसी बीच जसप्रीत बुमराह पर कई खबरें आईं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि संजू सैमसन को भी चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी के बाद कप्तानी के लिए अप्रोच किया था। इसका कारण यह था कि सैमसन विकेटकीपर भी हैं। इस खबर को रविचंद्रन अश्विन के हवाले से कहा जा रहा था। पर अब अश्विन ने इस खबर का सच बताया है।

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन ने बताया सच?

रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार शाम एक्स पर पोस्ट किया और इस पूरी खबर का सच बताया है। मंगलवार से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट रविचंद्रन अश्विन को कोट करते हुए वायरल हो रहा था। इसके मुताबिक,’अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि, संजू सैमसन को सीएसके की तरफ से कप्तानी का ऑफर दिया गया था। पर सैमसन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है लेकिन भविष्य में इसकी संभावनाएं देखी जा सकती हैं।’ अब अश्विन ने इस पर से पर्दा हटाया और इस खबर का पूरा सच बताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अश्विन ने एक्स पर वायरल हुए ऐसे एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि,’फेक न्यूज है ये। मुझे कोट करके झूठ ना बोलें।’ यानी अश्विन ने साफतौर पर मना कर दिया है कि उन्होंने ऐसा कुछ कहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि उनका नाम लेकर गलत खबर को ना फैलाया जाए। गौरतलब है कि एमएस धोनी के भविष्य को लेकर हर बार आईपीएल से पहले अटकलें लगती हैं कि वह खेलेंगे या नहीं? पिछले सीजन के बाद उनके घुटनों का ऑपरेशन हुआ था। अब फिलहाल वह फिट दिख रहे हैं और यह भी कहा जा रहा है कि वह आईपीएल 2024 खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिटेन भी किया है।

विज्ञापन

CSK के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवांड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मथीसा पथीराणा, मुकेश वरुण।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ