Live Updates
RCB vs GT Live Score: आरसीबी ने गुजरात को 92 रनों से हराया
आरसीबी की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 92 रनों से हरा दिया है. धर्मशाला के मैदान पर टीम ने रजत पाटीदार की दमदार बल्लेबाजी के दम पर एकतरफा जीत हासिल की. टीम इसी के साथ आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है.
RCB vs GT Live Score: गुजरात को लगा 9वां झटका
गुजरात टाइटंस की टीम को इस मैच में 9वां झटका लगा चुका है. राहुल तेवतिया की जुझारू पारी खत्म हो चुकी है. उन्होंने टीम के लिए इस मैच में 43 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली और भुवनेश्वर कुमार के शिकार बने.
RCB vs GT Live Score: राहुल तेवतिया ने जड़ा अर्धशतक
गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच में अब जीत हासिल नहीं कर सकती है लेकिन राहुल तेवतिया का संघर्ष लगातार जारी है. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टीम को अब जीत के लिए 3 ओवरों में 118 रनों की दरकार है.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 16.2 ओवर, 138/8
RCB vs GT Live Score: गुजरात को लगा 8वां झटका
गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में अपना 8वां विकेट खो दिया है. क्रुणाल पांड्या ने कगिसो रबाडा का विकेट चटका दिया है. रबाडा ने इस मैच में 5 गेंदों का सामना करते हुए 9 रनों की पारी खेली.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 11.2 ओवर, 88/8
RCB vs GT Live Score: डफी ने झटका अपना तीसरा विकेट
आरसीबी ने इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. गुजरात को जैकब डफी ने 7वां झटका दिया है. उन्होंने इस मैच में अपना तीसरा विकेट हासिल करते हुए GT को बैकफुट पर धकेलने का काम किया है. गुजरात को जीत के लिए अभी भी 176 रनों की दरकार है.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 11 ओवर, 83/7
RCB vs GT Live Score: वाशिंगटन सुंदर भी हुए आउट
गुजरात टाइटंस की टीम आरसीबी के खिलाफ क्वालिफायर 1 के मैच में बैकफुट पर नजर आ रही है. टीम ने अपना छठी विकेट वाशिंगटन सुंदर के रूप में गंवा दिया है. सुंदर ने इस मैच में 8 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 8.2 ओवर, 65/6
RCB vs GT Live Score: गुजरात को लगा पांचवां झटका
RCB के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम परेशानी में नजर आ रही है. टीम को पांचवां झटका लग चुका है. लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं. रसिख सलाम डार ने जेसन होल्डर को आउट कर दिया है.
RCB vs GT: गुजरात का चौथा विकेट गिरा, बैकफुट पर जीटी
गुजरात को बैक टू बैक झटके फिर लगे हैं. जोस बटलर और निशांत सिंधू आउट हो गए हैं. बटलर ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि सिंधू 3 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए.
RCB vs GT: गुजरात का दूसरा विकेट गिरा, आउट हुए शुभमन गिल
गुजरात को बैक टू बैक दो झटके लगे. साई सुदर्शन 9 गेंदों में 14 रन बनाकर चलते बने, जबकि शुभमन गिल ने 7 गेंदों में 2 रन बनाए. 4.3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 47/2 है.
RCB vs GT: शुरू हुई गुजरात की बल्लेबाजी, क्रीज पर उतरे सुदर्शन-गिल
गुजरात की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. क्रीज पर साई सुदर्शन और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. जैकब डफी ने आरसीबी के लिए पहला ओवर फेंका.
RCB vs GT Live Score: आरसीबी ने खड़ा किया 254 रनों का स्कोर
आरसीबी की टीम ने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 254 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. टीम के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 93 रनों की नाबाद पारी खेली. गुजरात को इस मैच में जीत हासिल करनी है तो टीम को 20 ओवरों में 255 रन बनाने होंगे.
RCB vs GT Live Score: टिम डेविड हुए क्लीन बोल्ड
प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस की टीम को पांचवी सफलता दिला दी है. उन्होंने खतरनाक टिम डेविड को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. डेविड इस मैच में ज्यदा कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने 5 गेंदों का सामना करते हुए महज 4 रन बनाए.
RCB का स्कोर – 18 ओवर, 214/5
RCB vs GT Live Score: पाटीदार ने पूरा किया तूफानी अर्धशतक
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वो ताबड़तोड अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने इस पारी में अब तक 3 चौके तो वहीं 6 छक्के जड़े हैं.
RCB vs GT Live Score: रबाडा ने झटका पांड्या का विकेट
आरसीबी की टीम तेज रफ्तार से रन बना रही है. इसी बीच कगिसो रबाडा ने अपनी कला दिखाते हुए क्रुणाल पांड्या का विकेट चटकाया है. उन्होंने 28 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली. उनके आउट होने के बाद टिम डेविड मैदान पर उतर चुके हैं.
RCB का स्कोर – 16.1 ओवर, 189/4
RCB vs GT Live Score: खेजरोलिया के एक ओवर में आए 28 रन
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस मैच में खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग से परेशान नजर आ रही है. कुलवंत खेजरोलिया के एक ओवर में रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने मिलकर 28 रन कूट दिए हैं.
RCB का स्कोर – 15 ओवर, 168/3
RCB vs GT Live Score: एक ओवर में छोड़े 2 कैच
प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर में कप्तान रजत पाटीदार के 2 कैच छूट गए हैं. उनको मिले ये 2 जीवनदान गुजरात की टीम पर भारी पड़ सकते हैं. प्रसिद्ध के ओवर की पहली ही गेंद पर पाटीदार का कैच छूटा और इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर चौका जड़ दिया. इसके बाद अगली ही गेंद पर रबाडा ने एक बार फिर उनका कैच टपका दिया.
RCB का स्कोर – 14 ओवर, 140/3
RCB vs GT Live Score: नहीं थम रही रनों की रफ्तार
आरसीबी की टीम तेज रफ्तार से रन बना रही है. विराट और पडिक्कल के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने ये जिम्मेदारी संभाली है. 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 128 रनों पर पहुंच गया है. पांड्या ने अभी तक 17 गेंदों का सामना करते हुए 20 रनों पर खेल रहे हैं.
RCB का स्कोर – 13 ओवर, 128/3
RCB vs GT Live Score: एक ही ओवर में गिरे 2 विकेट
गुजरात टाइटंस के लिए जेसन होल्डर एक कमाल का ओवर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक ही ओवर में विराट कोहली के बाद अब देवदत्त पडिक्कल का विकेट भी हासिल कर लिया है. पडिक्कल ने इस पारी में 19 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए.
RCB का स्कोर – 8.4 ओवर, 94/2
RCB vs GT Live Score: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
आरसीबी की टीम को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लग चुका है. विराट को जेसन होल्डर ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई है. क्वालिफायर 1 के इस मैच में विराट ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की शानदार पारी खेली.
RCB का स्कोर – 8.2 ओवर, 93/2
RCB vs GT Live Score: आरसीबी की तूफानी शुरुआत
आरसीबी की टीम ने पावरप्ले में कमाल की शुरुआत की है. क्वालिफायर के इस मुकाबले में विराट कोहली शानदार रंग में नजर आ रहे हैं. 6 ओवर खत्म होने के बाद आरसीबी ने एक विकेट खोकर 76 रन बना दिए हैं. विराट ने 18 गेंदों में 34 रन बना दिए हैं.
RCB का स्कोर – 6 ओवर, 76/1
RCB vs GT Live Score: वेंकटेश अय्यर हुए आउट
वेंकटेश अय्यर आरसीबी को तूफानी शुरुआत दिलाने के बाद आउट हो चुके हैं. उन्होंने इस मैच में 7 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली. कगिसो रबाडा ने उनको कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच करवाया.
आरसीबी का स्कोर – 2 ओवर, 21/1
RCB vs GT Live Score: वेंकटेश अय्यर ने की तूफानी शुरुआत
आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर ने तूफानी आगाज कर दिया है. उन्होंने मोहम्मद सिराज के एक ओवर में 3 चौके जड़े. सिराज ने अपने पहले ही ओवर में में 14 रन खर्च किए.
आरसीबी का स्कोर - 1 ओवर, 14/0
RCB vs GT Live Score: शुरू हुआ मैच
आरसीबी के लिए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतर चुकी है. गुजरात के लिए गेंदबाजी करने मोहम्मद सिराज पहला ओवर लेकर आए हैं.
RCB vs GT Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर
RCB vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
RCB vs GT Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
RCB vs GT Live Score: गुजरात ने जीता टॉस
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी की टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी.
RCB vs GT Live Score: संभावित प्लेइंग 11
RCB: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा/जैकब डफी
GT: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
RCB vs GT Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच हर बार कांटे का मुकाबला देखने को मिलता है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक टूर्नामेंट में 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैच आरसीबी ने जीते हैं तो वहीं 4 मैच गुजरात ने जीते हैं. इस सीजन में 2 बार इन दोनों टीमों के बीच मैच हो चुका है जिसमें से दोनों टीमों ने एक-एक बार मैच अपने नाम किया है.
RCB vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर (विकेटकीपर), कॉनर एस्टरहुइजन, वॉशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया.
RCB vs GT Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह,मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह.
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Highlights: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मैच में आरसीबी की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम ने 92 रनों से जीत हासिल कर ली है. इस मैच में जीत हासिल कर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने सीधे तौर पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. धर्मशाला के मैदान पर खेले गए मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 254 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवरों में महज 162 रन ही बना पाई.
रजत पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात
धर्मशाला के इस मैदान पर आरसीबी के बल्लेबाजों का कहर देखने को मिला. शुरुआत से ही टीम के बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी थी. विराट कोहली ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने भी 19 गेंदों में 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी ने इस मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी कर डाली. पाटीदार ने इस मैच में महज 33 गेंदों में 93 रनों की पारी खेल डाली, इस पारी में उनके बल्ले से 281 की स्ट्राइक रेट से 9 गगनचुंबी छक्के निकले.आरसीबी ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 254 रन का स्कोर खड़ा किया.
गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा रन राहुल तेवतिया ने बनाए. उन्होंने 43 गेंदों में 68 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली. टीम के केवल 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. आरसीबी के लिए जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए तो वहीं भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
7 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
23 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
30 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines