Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

RCB vs CSK: IPL 2026 की सबसे बड़ी ‘जंग’ आज! धोनी करेंगे वापसी? देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RCB vs CSK: आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी जंग आज होने वाली है. RCB और CSK के बीच महामुकाबले पर सभी की नजर है. आइए मैच से पहले दोनों टीमों के स्क्वाड, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड और मौसम के हाल के बारे में जानते हैं.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 5, 2026 09:36
RCB vs CSK Preview
आज होगा RCB vs CSK मैच

RCB vs CSK: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत आज होने वाली है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. RCB और CSK के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है और हर साल फैंस दोनों टीमों को आमने-सामने देखने के लिए उत्साहित होते हैं. इसका बड़ा कारण एमएस धोनी और विराट कोहली हैं. धोनी काफ स्ट्रेन के कारण दो हफ्तों के लिए बाहर हैं और RCB के खिलाफ शायद नहीं खेलेंगे. आइए मैच से पहले दोनों टीमों के स्क्वाड, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड और मौसम के हाल पर नजर डालते हैं.

RCB vs CSK, हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • मैच खेले: 35
  • रॉयल चैलेंजर्स ने जीते: 13
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 21
  • टाई: 1
  • नो रिजल्ट: 0

RCB vs CSK, पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. इस मैदान पर बल्लेबाजों को जमकर फायदा मिलता है. RCB और SRH के बीच IPL 2026 का पहला मैच भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही हुआ था. इस मैच में दोनों टीमों ने 200 का आंकड़ा पार किया था. CSK vs RCB मैच में भी बड़ा स्कोर बन सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: हार के बावजूद गुजरात टाइटंस के लिए आई खुशखबरी, कप्तान गिल की चोट पर मिला बहुत बड़ा अपडेट

कैसा है बेंगलुरु का मौसम?

RCB और CSK के मैच में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम पूरी तरह से साफ बताया जा रहा है. तापमान की बात करें, तो यह 21-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दूसरी पारी में ड्यू आने की संभावना है. ऐसे में गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी.

---विज्ञापन---

RCB और CSK का पूरा स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, यश दयाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान.

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, एमएस धोनी, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक्स फोल्क्स.

ये भी पढ़ें:- जो बुमराह-शमी नहीं कर पाए वो रवि बिश्नोई ने कर दिखाया, बने ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय गेंदबाज

First published on: Apr 05, 2026 09:36 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.