जो बुमराह-शमी नहीं कर पाए वो रवि बिश्नोई ने कर दिखाया, बने ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय गेंदबाज

Ravi Bishnoi: गुजरात टाइटंस के खिलाफ रवि बिश्नोई ने 4 विकेट झटके. इसी के साथ वो टी20 क्रिकेट में 200 विकेट झटकने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन चुके हैं. यह कारनामा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी नहीं कर पाए.

Ravi Bishnoi Jasprit Shami
1 / 6

Ravi Bishnoi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को दूसरी जीत दिलाने में रवि बिश्नोई का बड़ा किरदार रहा. उन्होंने 4 विकेट झटकते हुए गुजरात टाइटंस को 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने से रोका. रवि बिश्नोई ने इस मैच में विकेट झटकते ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वो अब टी20 क्रिकेट में 200 से अधिक विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय बन चुके हैं. यह कारनामा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज भी नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई ने रच डाला इतिहास

रवि बिश्नोई ने रच डाला इतिहास2 / 6

रवि बिश्नोई अभी 25 साल और 211 दिन के हैं. इतनी कम उम्र में उन्होंने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट झटकने का कारनामा कर दिया है. बिश्नोई IPL ही नहीं, बल्कि टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भी टीम इंडिया की जर्सी में बेहद सफल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी इतनी कम उम्र में टी20 क्रिकेट में 200 विकेट नहीं ले पाए थे.

विज्ञापन

4 विकेट झटकते हुए किया बड़ा कारनामा

4 विकेट झटकते हुए किया बड़ा कारनामा3 / 6

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में रवि बिश्नोई ने अपने IPL करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने साई सुदर्शन का अहम विकेट झटका और फिर मिडल ओवरों में ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए.

रवि बिश्नोई का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन

रवि बिश्नोई का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन4 / 6

रवि बिश्नोई ने मात्र 170 टी20 मैचों में 200 विकेट झटकने का कारनामा किया है. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 44 मैच खेलते हुए 64 विकेट झटके हैं, वहीं IPL में उनके नाम 77 विकेट हैं. घरेलू क्रिकेट में भी बिश्नोई ने ऐसे ही बवाल मचाया है.

विज्ञापन

कौन हैं 200 विकेट लेने वाला सबसे युवा गेंदबाज?

कौन हैं 200 विकेट लेने वाला सबसे युवा गेंदबाज?5 / 6

रवि बिश्नोई टी20 क्रिकेट में 200 विकेट झटकने वाले सबसे युवा भारतीय हैं. हालांकि, पूरी दुनिया में 200 विकेट लेने वाले सबसे यंग गेंदबाज राशिद खान हैं. उन्होंने 23 साल और 119 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में 200 विकेट अपने नाम किए थे.

रवि बिश्नोई के पास है पर्पल कैप

रवि बिश्नोई के पास है पर्पल कैप6 / 6

IPL 2026 में अब तक सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में रवि बिश्नोई नंबर 1 हैं. उन्होंने दो मैचों में कुल 5 विकेट झटके हैं. विजयकुमार वैशाख के भी 5 विकेट हैं लेकिन बेहतर इकोनॉमी होने के कारण बिश्नोई के सिर पर पर्पल कैप का ताज है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन