हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/राशिद खान की सालाना कमाई में होगा नुकसान, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लगाई ऐसी 'लगाम'
क्रिकेट
राशिद खान की सालाना कमाई में होगा नुकसान, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लगाई ऐसी ‘लगाम’
Rashid Khan: राशिद खान जैसे अफगान क्रिकेटर आईपीएल समेत अलग-अलग विदेशी टी-20 लीग से करोड़ों की कमाई करते हैं, लेकिन अब इसको लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिमिट लगा दी है. जिससे वहां के प्लेयर को सालाना कुछ फाइनेंशियल लॉस हो सकता है.
ACB Limits Afghanistan Cricketers To Play 3 Foreign Leagues Per Year: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक नई पॉलिसी को मंजूरी दी है. इसके तहत अफगान खिलाड़ी अपने बोर्ड की नई टी-20 लीग के अलावा सिर्फ 3 इंटरनेशल लीग ही खेल पाएंगे. ये बोर्ड की तरफ से काबुल में अपनी एनुअल जनरल मीटिंग में लिए गए 'की पॉलिसी डिसीजन' में से एक था. खिलाड़ियों की फिटनेस और मेंटल हेल्थ की सेफ्टी के लिए, बोर्ड ने विदेशी लीग्स को लेकर नई नीति को मंजूरी दी
बोर्ड का मकसद क्या?
ACB के बयान में कहा, 'अब खिलाड़ियों को अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) में हिस्सा लेने की इजाजत होगी, इसके अलावा हर साल सिर्फ 3 अन्य इंटरनेशनल लीग्स में खेल पाएंगे. इस उपाय का मकसद वर्कलोड मैने करना और नेशनल ड्यूटीज के लिए पीक परफॉरमेंस एनश्योर करना है.'
इसका मतलब है कि राशिद खान जैसे पॉपुलर T20 खिलाड़ी को फाइनेंशियल नुकसान हो सकता है. राशिद, जो टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं, अभी SA20 में MI केप टाउन के कप्तान हैं. वो MI की दूसरी फ्रेंचाइजी - MI अमीरात (ILT20) और MI न्यूयॉर्क (MLC) - और IPL में गुजरात टाइटंस के लिए भी एक अहम खिलाड़ी हैं. इस कदम से नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ियों पर भी असर पड़ सकता है, जिनकी दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में काफी डिमांड है.
दूसरे देश भी लगाते हैं लिमिट
दूसरे बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों के फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा लेने पर लिमिट लगाते हैं. मिसाल के तौर पर, PCB अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के अलावा सिर्फ़ 2 लीग में खेलने की इजाज़त देता है. अफगानिस्तान का अगला इंटरनेशनल असाइनमेंट यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशल सीरीज़ है, जिसके बाद वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत रवाना होंगे.
ACB Limits Afghanistan Cricketers To Play 3 Foreign Leagues Per Year: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक नई पॉलिसी को मंजूरी दी है. इसके तहत अफगान खिलाड़ी अपने बोर्ड की नई टी-20 लीग के अलावा सिर्फ 3 इंटरनेशल लीग ही खेल पाएंगे. ये बोर्ड की तरफ से काबुल में अपनी एनुअल जनरल मीटिंग में लिए गए ‘की पॉलिसी डिसीजन’ में से एक था. खिलाड़ियों की फिटनेस और मेंटल हेल्थ की सेफ्टी के लिए, बोर्ड ने विदेशी लीग्स को लेकर नई नीति को मंजूरी दी
बोर्ड का मकसद क्या?
---विज्ञापन---
ACB के बयान में कहा, ‘अब खिलाड़ियों को अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) में हिस्सा लेने की इजाजत होगी, इसके अलावा हर साल सिर्फ 3 अन्य इंटरनेशनल लीग्स में खेल पाएंगे. इस उपाय का मकसद वर्कलोड मैने करना और नेशनल ड्यूटीज के लिए पीक परफॉरमेंस एनश्योर करना है.’
ACB’s Annual General Meeting Held in Kabul
The meeting was chaired by ACB Chairman Mr. @MirwaisAshraf16 and focused on reviewing the achievements of the past year (2025) and approving strategic plans for the upcoming year (2026).
इसका मतलब है कि राशिद खान जैसे पॉपुलर T20 खिलाड़ी को फाइनेंशियल नुकसान हो सकता है. राशिद, जो टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं, अभी SA20 में MI केप टाउन के कप्तान हैं. वो MI की दूसरी फ्रेंचाइजी – MI अमीरात (ILT20) और MI न्यूयॉर्क (MLC) – और IPL में गुजरात टाइटंस के लिए भी एक अहम खिलाड़ी हैं. इस कदम से नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ियों पर भी असर पड़ सकता है, जिनकी दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में काफी डिमांड है.
दूसरे देश भी लगाते हैं लिमिट
दूसरे बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों के फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा लेने पर लिमिट लगाते हैं. मिसाल के तौर पर, PCB अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के अलावा सिर्फ़ 2 लीग में खेलने की इजाज़त देता है. अफगानिस्तान का अगला इंटरनेशनल असाइनमेंट यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशल सीरीज़ है, जिसके बाद वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत रवाना होंगे.