Uttarakhand vs Karnataka: कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आखिरी दिन भी कोई नतीजा नहीं आया. ये मैच भी ड्रॉ के साथ ही खत्म हो गया, लेकिन पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर कर्नाटक की टीम ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है. जहां पर 24 फरवरी से होने वाले इस मुकाबले में कर्नाटक टीम की टक्कर मजबूत नजर आ रही जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम से होगी.
फाइनल में पहुंची कर्नाटक की टीम
मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर कर्नाटक की टीम ने पहली पारी में 736 रन ठोक दिए. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 141 रन बनाए तो वहीं सामरन रविचंद्रन ने 135 रनों की पारी खेली. कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 232 रन ठोक दिए. उत्तराखंड के लिए आदित्य रावत ने 4 विकेट तो वहीं मयंक मिश्रा ने 3 विकेट झटके.
जवाब में उत्तराखंड की टीम पहली पारी में 233 रनों पर ही सिमट गई. दूसरी पारी में कर्नाटक की टीम ने सामरन रविचंद्रन के 127 रनों की मदद से 323 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में उत्तराखंड की टीम ने मैच खत्म होने तक 6 विकेट गंवाकर 260 रन बनाए. जिसके कारण ही मुकाबला ड्रॉ पर ही खत्म हुआ. पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने के कारण कर्नाटक की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
🚨 KARNATAKA CREATE HISTORY 🚨
After 12 long years, the Karnataka cricket team have qualified for the final of the Ranji Trophy 😱🏏
A massive moment for Karnataka cricket — back on the biggest domestic stage! 🔥👏 pic.twitter.com/TXw2pByVaM---विज्ञापन---— SatyamCricHub (@SatyamCricHub) February 19, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs SA: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-साउथ अफ्रीका का मैच? यहां जानें पूरी डिटेल्स
जम्मू और कश्मीर से होगा फाइनल में सामना
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में अब जम्मू और कश्मीर की टीम मजबूत नजर आ रही कर्नाटक की टीम को चुनौती देगी. 24 फरवरी से खेला जाने वाला ये मुकाबला केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड हुबली में खेला जाएगा. लगभग 12 सालों के बाद कर्नाटक की टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है. वहीं जम्मू और कश्मीर की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है. ऐसे में ये मुकाबला बेहद खास होने वाला है. फैंस इस मुकाबले को लेकर अभी से ही बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘क्रिकेट जरूरी, पढ़ाई बाद में …’ वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बताई बेटे के बोर्ड एग्जाम नहीं देने की वजह!










