सलमान आगा के रन आउट विवाद पर बांग्लादेशी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों किया स्टंप पर थ्रो?

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिस तरह से सलमान आगा रन आउट हुए उससे विवाद खड़ा हो गया है. इस विवाद पर अब बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने अपनी सफाई दी है.

Salman Agha Run Out Controversy

Salman Agha Run Out Controversy

Mehidy Hasan Miraz on Salman Agha Run Out Controversy: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 13 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने DLS नियम के तहत 128 रन से जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. हालांकि, इस मैच में पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी सलमान अली आगा के रन आउट पर बवाल मच गया.

विज्ञापन

जिस तरह से बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सलमान आगा को रन आउट किया, उसे कई लोग खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं. वहीं, अब इस रन आउट विवाद पर मेहदी हसन ने अपनी सफाई दी है.

विज्ञापन

सलमान आगा के रन आउट विवाद पर क्या बोले मेहदी हसन?

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने मैच के बाद सलमान आगा को रन आउट करने के अपने फैसले का बचाव किया. उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ गेंद को रोकना और रन बचाना था. अगर वो ऐसा नहीं करते तो सलमान आगा रन ले लेते. मिराज ने कहा, “मेरा इरादा केवल गेंद को रोकने और रन को बचाने का था. वह क्रीज से बाहर थे और मैं सिर्फ गेंद की तरफ जा रहा था. अगर गेंद मिस होता, तो वह रन लेने के लिए दौड़ पड़ते, इसलिए मैंने स्टंप्स पर थ्रो करने का फैसला किया.”

कैसे हुए रन आउट सलमान आगा?

दरअसल, यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई. मिराज उस समय गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सीधा शॉट खेला जो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा की तरफ गया. मिराज गेंद की तरफ दौड़े और इसी दौरान उनकी सलमान से हल्की टक्कर हो गई. जैसे ही मिराज ने गेंद उठाई, उस समय सलमान क्रीज से बाहर थे. उन्होंने तुरंत स्टंप्स पर थ्रो किया और रनआउट की अपील कर दी.

विज्ञापन

सलमान आगा का कहना था कि गेंदबाज से टकराने की वजह से वह समय पर क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए. हालांकि, बांग्लादेश की टीम अपने फैसले पर कायम रही. मामला थर्ड अंपायर के पास गया और रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने सलमान आगा को आउट करार दे दिया. इसके बाद सलमान आगा गुस्से में अपने दस्ताने और हेलमेट फेंक दिए और बांग्लादेशी टीम की ओर कुछ अपशब्द भी कहते हुए नजर आए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ