पाकिस्तान को लगी मिर्ची! PSL छोड़ IPL के साथ जुड़ने वाले तेज गेंदबाज के खिलाफ PCB उठा सकता है सख्त एक्शन

PCB Action on Blessing Muzarabani: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग का साथ छोड़कर IPL खेलने का फैसला किया है. वो IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे. यह बात शायद PCB को पसंद नहीं आई है. वो अब ब्लेसिंग के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकते हैं.

PCB Action on Blessing Muzarabani

PCB लेगा ब्लेसिंग मुज़ारबानी के खिलाफ सख्त एक्शन!

विज्ञापन

PCB Action on Blessing Muzarabani: IPL 2026 की शुरुआत में दो हफ्ते का समय बचा है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऐलान किया है कि जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी उनके साथ जुड़ गए हैं. दरअसल, मुज़ारबानी ने PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) छोड़कर IPL से जुड़ने का फैसला किया है और इसी कारण शायद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिर्ची लगी है. उन्होंने अब इस तेज गेंदबाज के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का फैसला किया है.

PSL छोड़ IPL खेलेंगे मुज़ारबानी

पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन के लिए ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. दरअसल, शमार जोसेफ के चोटिल होने के बाद ब्लेसिंग ने PSL में उन्हें रिप्लेस करने के लिए हामी भरी थी. 26 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में उन्हें हिस्सा लेना था लेकिन कुछ दिनों पहले ही उन्होंने नाम वापस ले लिया.

विज्ञापन

मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 का हिस्सा नहीं होंगे. KKR को उनके रिप्लेसमेंट की जरूरत थी और उन्होंने ब्लेसिंग मुज़ारबानी को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया. ब्लेसिंग ने PSL की डील तोड़ दी और अब IPL 2026 में KKR के लिए जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे.

PCB लेगा सख्त एक्शन!

जियोसुपर की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को यह बात पसंद नहीं आई है कि ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने PSL के कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है और अब दूसरी क्रिकेट लीग खेलेंगे. लगातार दूसरे साल ऐसा हुआ है, जब किसी खिलाड़ी ने PSL का साथ छोड़कर IPL से जुड़ने का फैसला किया है.

विज्ञापन

इसके पहले साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने PSL टीम पेशावर जाल्मी का कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर मुंबई इंडियंस के लिए IPL खेलने का फैसला किया था. इसके बाद बॉश पर PSL से एक साल का बैन लगा था. लगातार दूसरे साल ऐसा होने के बाद उन्होंने लीगल एक्शन लेने का फैसला किया है. ब्लेसिंग के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

बेहतरीन फॉर्म में हैं ब्लेसिंग मुज़ारबानी

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 यादगार रहा. उन्होंने कुल 6 मैचों में हिस्सा लिया और 13 विकेट अपने नाम किए. वो सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में लगातार बने रहे. इसी प्रदर्शन को देखते हुए ब्लेसिंग को KKR ने अपनी टीम में जगह देने का फैसला किया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ