Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

जम्मू कश्मीर ने रच डाला इतिहास, आकिब नबी की धाकड़ गेंदबाजी के दम पर पहली बार हासिल किया ये मुकाम

Ranji Trophy 2025-26: जम्मू कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचने का काम किया है. टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 56 रनों से हरा दिया है. तेज गेंदबाज आकिब नबी इस मैच में टीम के लिए जीत के हीरो रहे. उन्होंने इस मैच में कुल 12 विकेट चटकाए हैं. पढ़िए पूरी खबर

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 9, 2026 15:24

Ranji Trophy 2025-26: जम्मू कश्मीर की टीम ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिया. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू कश्मीर ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 56 रनों की ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम के लिए तेज गेंदबाज आकिब नबी ने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट अपने नाम किए और वो इस जीत के लिए टीम के हीरो रहे. जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों के लिए ये जीत बेहद ही खास रही है क्योंकि टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है. 

आकिब नबी के आगे ढेर हुए MP के बल्लेबाज

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने इस मैच में अपनी धांसू गेंदबाजी से हर किसी की दिल जीता है. उन्होंने मैच की पहली पारी में 18.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 40 रन खर्च किए और 7 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद दूसरी पारी में भी उनका कहर जमकर बरसा. मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों के सामने अपनी सटीक लाइन लेंथ और स्विंग गेंदबाजी के दम पर उन्होंने 5 विकेट चटकाए. इस तरह उन्होंने इस मैच में 12 विकेट अपने नाम किए. आकिब ने अकेले दम पर मध्य प्रदेश के बल्लेबाजी क्रम को तितर बितर कर दिया.

कैसा रहा मैच का हाल?

क्वार्टर फाइनल के इस मैच में मध्य प्रदेश के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जम्मू कश्मीर ने शुभम खजूरिया के 60 रनों की पारी के दम पर पहली पारी में 194 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद मध्य प्रदेश की टीम ने 152 रनों पर ही ढेर हो गई. पहली पारी के बाद जम्मू कश्मीर के पास 42 रनों की लीड हो गई थी. दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर ने 248 रनों का स्कोर खड़ा किया और मध्य प्रदेश के सामने जीत के लिए 291 रनों का लक्ष्य रखा. मध्य प्रदेश के बल्लेबाज एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए और टीम 234 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है इस टीम का कप्तान, कंधे की खतरनाक चोट बनेगी कारण!

First published on: Feb 09, 2026 03:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.