हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान रॉयल्स ने छिड़का पंजाब किंग्स के जख्मों पर नमक, 4 शब्दों के छोटे से वीडियो से लगा दी मिर्ची! 

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली थी. उस समय फ्रेंचाइजी सभी को ट्रोल करती हुई नजर आ रही थी. इसी दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी कमेंट किया था. जिसका जवाब 24 दिनों के बाद वैभव सूर्यवंशी की टीम ने दिया है.

विज्ञापन
Punjab Kings and Rajasthan Royals

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली थी. राजस्थान की टीम ने इसी के साथ पंजाब किंग्स को भी करारा जवाब दिया है. राजस्थान के क्वालिफाई करते ही पंजाब किंग्स का भी आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो गया. दरअसल पंजाब किंग्स की टीम ने लीग स्टेज के दौरान हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को ट्रोल किया था. जिसका बदला अब वैभव सूर्यवंशी की टीम ने लिया है. 

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लिया बदला 

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में पंजाब किंग्स की टीम को हराने वाली पहली टीम राजस्थान रॉयल्स की थी. उस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें डोनोवन फरेरा सलमान खान के पुराने ट्वीट का जवाब देते हुए कहते हैं कि सॉरी भाई आज नहीं. दरअसल साल 2014 में सलमान खान के ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि जिंटा की टीम जीत गई क्या? इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम को जब भी लीग स्टेज में हार मिल रही थी, तो उस समय पंजाब किंग्स की टीम सॉरी भाई आज नहीं ही पोस्ट करती थी. प्लेऑफ में पहुंचने के बाद राजस्थान की टीम ने भी उसी ट्वीट का जवाब दिया है.  

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के ‘सुपर फ्लॉप’ बॉलर को लेकर सबसे बड़ा दावा, ‘अगले साल जीतेगा पर्पल कैप’

विज्ञापन

दूसरी ट्रॉफी का क्या खत्म होगा इंतजार 

आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहली बार ट्रॉफी उठाई थी. उसके बाद से फ्रेंचाइजी लगातार इंतजार ही कर रही है. राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में दूसरी ट्रॉफी जीतना चाहेगी. जिससे उनका 18 सालों का इंतजार खत्म हो सके. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 14 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत दर्ज की है. वहीं 6 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. एलिमिनेटर मुकाबले में टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 27 मई को होने वाला है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का क्या है अगला टारगेट? प्लेऑफ से पहले दिया बड़ा अल्टीमेटम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola