IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का क्या है अगला टारगेट? प्लेऑफ से पहले दिया बड़ा अल्टीमेटम

राजस्थान रॉयल्स ने 24 मई को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया और अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर ली. प्लेऑफ से पहले वैभव ने अब विरोधी टीम को बड़ा अल्टीमेटम दिया है.

Cricket News - 2026-05-25T164755.652
1 / 6

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. वैभव ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इस सीजन विरोधी टीम के होश उड़ाए हैं. उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. इसी बीच वैभव ने टी-20 में दोहरा शतक बनाने का दावा ठोक दिया है.  

विज्ञापन

पीटरसन ने पूछे सवाल

पीटरसन ने पूछे सवाल2 / 6

वैभव सू्र्यवंशी और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन की एक शो के दौरान बातचीत हुई थी, जिसमें केविन ने वैभव से पूछा क्या उन्हें अर्धशतक पूरा करने का जश्न मनाना अच्छा लगता है. इस सवाल का जवाब देते हुए वैभव ने कहा "नहीं, इतना ज्यादा नहीं".

विज्ञापन

200 रन बनान चाहता हूं

200 रन बनान चाहता हूं3 / 6

इसके बाद पीटरसन ने उनसे पूछा कि टी20 क्रिकेट में उन्हें पहले बल्लेबाजी करना पसंद है या लक्ष्य का पीछा करना. वैभव ने इसका जवाब दिया और कहा "कुछ भी चलेगा, लेकिन मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं." ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के इन 4 स्टार खिलाड़ियों को मिल सकती है IPL में फेल होने की सजा

गेल के रिकॉर्ड पर नजर

गेल के रिकॉर्ड पर नजर4 / 6

इसके अलावा वैभव ने इस बातचीत में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने की भी बात की, जो उन्होंने आईपीएल में 175 रन बनाए हैं. वैभव ने गेल के रिकॉर्ड पर बात करते हुए कहा "हां, मैं उनका रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं. मैं 200 रन बनाना चाहता हूं." ये भी पढ़ें: IPL 2026 के ‘सुपर फ्लॉप’ बॉलर को लेकर सबसे बड़ा दावा

विज्ञापन

शानदार रहा सीजन

शानदार रहा सीजन5 / 6

आईपीएल 2026 में वैभव ने कमाल का प्रदर्शन किया है. इस सीजन भी उन्होंने 1 शतकीय पारी खेली थी. वैभव ने 14 मैचों की 14 पारियों में 41.64 की औसत के साथ 583 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी बनाए हैं.

आईपीएल करियर पर एक नजर

आईपीएल करियर पर एक नजर6 / 6

आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले गए 21 मैच में 39.76 की औसत के साथ 835 रन बनाए हैं. उनके नाम 2 शतक के अलावा 4 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका स्ट्राइक रेट 223.86 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन