IPL 2026 के 'सुपर फ्लॉप' बॉलर को लेकर सबसे बड़ा दावा, 'अगले साल जीतेगा पर्पल कैप'
Dale Steyn Huge prediction for Jasprit Bumrah: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद उन पर भरोसा जताया है. स्टेन का मानना है कि बुमराह में जोरदार वापसी करने की काबीलियत है और वो अगले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन सकते हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन काफी मुश्किल रहा और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे के पायदानों पर रही. उनका आखिरी लीग मैच वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुआ, जहां पांच बार की चैंपियन टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा और इस तरह उनका ये भुला देने वाला सीजन खत्म हो गया.
2 / 6जसप्रीत बुमराह, जिन्हें दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है, इस टूर्नामेंट के दौरान अपनी लय पाने के लिए स्ट्रगल करते दिखे. 13 मैचों में, इस दाएं हाथ के पेसर ने सिर्फ 4 विकेट लिए, जो इस टूर्नामेंट में उनके नॉर्मल परफॉर्मेंस के मुकाबले काफी कम थे.
3 / 6एबी डिविलियर्स के यू-ट्यूब शो पर एक चर्चा के दौरान डेल स्टेन ने बताया कि खराब टूर्नामेंट हर क्रिकेटर के सफर का एक हिस्सा होते हैं. उन्होंने फैंस को याद दिलाया कि कुछ ही महीने पहले भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बुमराह ने अहम रोल अदा किया था.
4 / 6स्टेन ने समझाया कि IPL 2026 में कई बड़े खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिससे ये साबित होता है कि बेहतरीन खिलाड़ी भी मुश्किल दौर से गुजर सकते हैं. उनके मुताबिक, बुमराह की हाल कू मुश्किलों को एक मैच-विनिंग बॉलर के तौर पर उनकी अचीमेंट्स और साख पर भारी नहीं पड़ने देना चाहिए.
5 / 6दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने भविष्यवाणी की कि बुमराह अगले साल और भी मजबूती से वापसी करेंगे और शायद पर्पल कैप भी जीत सकते हैं. स्टेन का मानना है कि इस भारतीय तेज गेंदबाज के पास आने वाले सीजन में बल्लेबाजों पर फिर से हावी होने के लिए जरूरी काबीलियत और एक्सपीरिएंस मौजूद है.
6 / 6दिलचस्प बात ये है कि बुमराह ने अपने करियर में अब तक एक भी आईपीएल पर्पल कैप नहीं जीती है. उनका बेस्ट परफॉर्समें 2020 के सीजन में आया था, जब उन्होंने 27 विकेट लिए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे थे; उस सीजन में कागिसो रबाडा ने 30 विकेट लेकर पहला स्थान हासिल किया था.