Ashwin on Virat Kohli Retirement: टेस्ट क्रिकेट में इस समय भारतीय टीम का हाल बेहाल है. साउथ अफ्रीका के हाथों अपने ही घर में टीम इंडिया को शर्मसार होना पड़ा. 25 साल बाद प्रोटियाज टीम भारत को उन्हीं की सरजमीं पर 2-0 से हराने से सफल रही. भारतीय बल्लेबाज स्पिनर्स के आगे दोनों ही टेस्ट मैचों में पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए. बैटिंग ऑर्डर के इस हाल को देखते हुए ऐसी मांग उठ रही है कि बीसीसीआई को विराट कोहली से टेस्ट रिटायरमेंट वापस लेने की गुजारिश करनी चाहिए. सोशल मीडिया पर जारी इस बहस के बीच भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भी अपनी राय रखी है.
कोहली की वापसी को लेकर क्या बोले अश्विन?
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “इसमें सोचने वाली क्या ही बात है? हम जो भी फैसला लेते हैं वो काफी सोच-समझकर लिया जाता है. रिटायरमेंट लेने का फैसला कोई रातोंरात नहीं कर लेता है. मुझे इस बात पर भरोसा है कि विराट ने टेस्ट से रिटायर होने का फैसला तभी लिया होगा जब वह इसको लेकर पूरी तरह से क्लियर रहे होंगे. कोई भी अचानक से फैसला नहीं करता है. हम सभी इस रास्ते से गुजर चुके हैं. जाहिर तौर पर फैन्स और हम सभी विराट को देखना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: धांसू शतक के साथ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इस मामले में बने नंबर वन
अश्विन ने आगे कहा, “विराट ने जिस तरह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बल्लेबाजी की उसको देखने के बाद फैन्स यही सोचेंगे कि कोहली अपनी प्राइम फॉर्म में हैं और हम उन्हें ज्यादा खेलते हुए क्यों नहीं देख पा रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट एक अलग तरह का फॉर्मेट है और वह इसको लेकर अपना फैसला ले चुके हैं.” बता दें कि कोहली ने इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. विराट का यह फैसला हर किसी के लिए चौंकाने वाला रहा था.
विराट ने अफवाहों को किया खारिज
विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है. रांची में मैच के बाद जब उनसे इसको लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलना चाहते हैं. कोहली के इस बयान से साफ हो गया कि उनका टेस्ट क्रिकेट में कमबैक करने का कोई मूड नहीं है.
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines