---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

संजू सैमसन के टीम इंडिया से बाहर होने पर भड़क उठे आर अश्विन, सिलेक्टर्स को सुनाई ‘खरी खोटी’

R Ashwin slams Team India Selectors: टीम इंडिया की टी20 टीम में इस समय काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है. संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने पर हर तरफ काफी बहस हो रही है. टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज आर अश्विन सिलेक्टर्स पर बुरी तरह से भड़क उठे हैं.

---विज्ञापन---

R Ashwin slams Team India Selectors: इस साल टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया में काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है. हाल ही में श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है तो वहीं कई खिलाड़ी लगातार अंदर बाहर हो रहे हैं. इंग्लैंड के दौरे पर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा चुका है. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका दिया जा रहा है. इसी के साथ जिम्बाब्वे के दौरे के लिए टीम से संजू को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के इस फैसले से टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज आर अश्विन काफी नाराज नजर आए. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. 

अश्विन ने सिलेक्शन पर खड़े किए सवाल

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल की एक वीडियो में इस बारे में बात करते हुए कहा, “मैं इसके बारे में क्या बोल सकता हूं. ये पूरी तरह से गलत है. मैं इससे किसी भी प्रकार से सहमत नहीं हूं. सच में इसे पचा पाना काफी मुश्किल है. संजू को उसकी फॉर्म और टीम इंडिया की हार के चलते ड्रॉप कर दिया गया. उसको अलग कर दिया है. हम पहले ही 2 मैच हार चुके हैं. अगर हम अगला मैच भी हारते हैं तो क्या किसी और को भी ड्रॉप होना पड़ेगा. कौन होगा अगला? ये गलत है. मुझे उम्मीद करता हूं कि टीम इंडिया इसका जवाब खुद ढूंढेगी. किसी भी भारतीय खिलाड़ी को इनसेक्योर पोजीशन में नहीं छोड़ना चाहिए.”

---विज्ञापन---

खिलाड़ियों को सताने लगेगा ड्रॉप होने का डर

इसके आगे आर अश्विन कहते हैं, “अगर बल्लेबाज ये सोचना शुरू कर देगा कि अगर उन्होंने रन नहीं बनाए तो वो ड्रॉप हो जाएंगे, ऐसे में वो फिर अपने लिए खेलना शुरू कर देंगे. जो कि बहुत ही खतरनाक साबित होगा. अगर संजू को एक बार फिर से टीम इंडिया में जगह मिलती है तो दबाव में उनकी बल्लेबाजी पर असर साफ नजर आएगा. सोचो की अगर संजू को टीम में दोबारा मौका मिलता है तो अपने लिए सोचेगा ना कि टीम के लिए और इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा. मैं यही आशा करता हूं कि टीम जल्द ही इस दिक्कत से उभर जाएगी”.

ये भी पढ़िए- ENG vs IND 4th T20I Pitch Report: बल्लेबाज काटेंगे गदर या गेंदबाजों का होगा बोलबाला, जानें ब्रिस्टल की पिच का हाल

---विज्ञापन---

First published on: Jul 09, 2026 04:16 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola