इस्लामाबाद ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. समीर मिन्हास और शादाब खान ने बल्लेबाजी से महफिल लूटी. दोनों जीत के असली हीरो रहे. समीर ने 48 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शादाब ने 39 गेंदों में 69 रन बनाए.
Quetta Gladiators vs Islamabad United Highlights: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 9वां मुकाबला क्वेटा ग्लेडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया. . ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. क्वेटा की टीम मे पिछले मैच में शानदार जीत हासिल की थी तो वहीं इस्लामाबाद की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीतने के लिए उतरी थी. टीम को मुल्तान के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
क्वेटा ग्लेडिएटर्स के कप्तान ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम को अच्छी शुरुआत मिली और पारी के अंत में भी टीम के बल्लेबाजों शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने इस मैच में 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया.
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाज शुरुआत से ही कमाल के रंग में नजर आ रहे थे. टीम के लिए युवा समीर मन्हास ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली. टीम के कप्तान शादाब खान ने भी उनका बखूबी साथ दिया. उन्होंने 39 गेंदों में 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली. टीम 10 गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली. शादाब और मन्हास इस मैच में अंत तक नाबाद रहे. ग्लेडिएटर्स की तरफ से अबरार के अलावा कोई दूसरा गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाया.
समीर मिन्हास के बाद शादाब खान ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. शादाब 32 गेंदों में 60 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस्लामाबाद को जीत के लिए 26 गेंदों में 31 रन चाहिए.
पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टीम को अभी भी जीत के लिए 42 गेंदों में 71 रनों की दरकार है.
इस्लामाबाद की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. टीम के लिए समीर मिन्हास 25 गेंदों में 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. टीम को 60 गेंदों में जीत के लिए 102 रनों की जरूरत है.
इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को दूसरा झटका लगा है. अबरार अहमद ने टीम को दूसरा झटका दिया है. एंड्रीज़ गूस 4 गेंदों में महज 2 रन बनाकर ही आउट हो गए.
इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को समीर मिन्हास ने शानदार शुरुआत दिलाई है. पहले 6 ओवरों में उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हउए 33 रन बनाए हैं. टीम का स्कोर 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन है.
इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को 184 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहला झटका लग चुका है. सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे 19 गेंदों में 18 रन बनाकर अबरार अहमद का शिकार बने. टीम का स्कोर 5 ओवर के बाद 44 रन पर एक विकेट
इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से डोवोन कॉन्वे और समीर मिन्हास की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. टीम को जीत हासिल करने के लिए 184 रनों के लक्ष्य को हासिल करना होगा.
क्वेटा ग्लेडिएटर्स की पारी खत्म हो चुकी है. टीम ने 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए हसन नवाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 36 गेंदों में 66 रनों की आतिशी पारी खेली. इस्लामाबाद इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 184 रनों की दरकार होगी.
हसन नवाज ने क्वेटा की पहली पारी को संभाल लिया है. उनकी तूफानी पारी के दम पर टीम एक अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है. उन्होंने शानदार अंदाज में छक्का जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 28 गेंदों का सामना किया.
क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम ने 18 ओवर में 150 रनों का स्कोर पार कर लिया है. टीम के लिए हसन नवाज और टॉम करन की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. देका दिसचस्प होगी कि टीम 20 ओवरों में कितना स्कोर खड़ा कर पाएगी.
क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बल्लेबाजों ने लड़खड़ाती पारी को संभालते हुए रनों की रफ्तार को बरकरार रखा है. टॉम करन ने ईमाद वसीम के एक ओवर में 21 रन कूट दिए.
इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने मैच में टीम की वापसी करवाई है. उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर इस्लामाबाद की बल्लेबाजी को हिला कर रख दिया है. बेवोन जैकब्स इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. टीम का स्कोर 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 93 रन
ग्लेडिएटर्स की टीम को चौथा झटका न मैकडरमॉट के रूप में लगा है. वो 6 गेंदों में 3 रन बनाकर शादाब खान का शिकार बने हैं.
ग्लेडिएटर्स की टीम को तीसरा झटका ख्वाजा नफे के रूप में लग चुका है. उन्होंने 14 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली. इस मैच में वो इमाद वसीम का शिकार बने.
क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम इस्लामाबाद के खिलाफ मैच में 10 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 88 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है. टीम के लिए ख्वाजा नफे और हसन नवाज की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.
क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम को कप्तान शकील के रूप में दूसरा झटका लगा है. टीम ने 71 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया है. शादाब खान ने ये विकेट हासिल किया.
क्वेटा ग्लेडिएटर्स का पहला विकेट गिर चुका है. टीम केस्टार बल्लेबाज शमिल हुसैन 15 गेंदों में 21 रन बनाकर सलमान इरशाद का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 50 रन पर एक विकेट
शमिल हुसैन और साउद शकील की जोड़ी ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को तूफानी शुरुआत दिला दी है. इन दोनों ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले 4 ओवरों में बोर्ड पर 43 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है और एक भी विकेट नहीं गिरा है.
शमिल हुसैन और साउद शकील की जोड़ी ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को संभली हुई शुरुआत दी है. टीम ने पहले 2 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन बना लिए हैं.
क्वेटा ग्लेडिएटर्स की तरफ से पारी की शुरुआत हो चुकी है. टीम के लिए शमिल हुसैन और साउद शकील की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.
क्वेटा ग्लेडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच 23 बार भिड़ंत हो चुकी है. इसमें से 12 बार क्वेटा ग्लेडिएटर्स की टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 10 बार इस्लामाबाद यूनाइटेड जीत हासिल कर चुकी है.
ये मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा जहां मौसम एकदम साफ नजर आ रहा है. इस मैच के लिए पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन नजर आ रही है. पिच पर मौजूद हल्की घास तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है. पिच को देखते हुए मुकाबला हाई स्कोरिंग नजर आ रहा है.
इस्लामाबाद यूनाइटेड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज़ गौस (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, शादाब खान (कप्तान), हैदर अली, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, क्रिस ग्रीन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशा
क्वेटा ग्लैडिएटर्स (प्लेइंग इलेवन): सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, बेवन जैकब्स, हसन नवाज़, ख्वाजा नफे, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद दानियाल, अलज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान साउद शकील ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस्लामाबाद की टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करने के लिए उतरेगी.










