PSL 2026: आईपीएल की कॉपी कर शुरू हुई पाकिस्तान सुपर लीग के नए सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है. पाकिस्तान सुपर लीग का ये 11वां सीजन होगा जिसमें 44 मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार पूरा टूर्नामेंट केवल 2 शहरों में ही खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बंद स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. देशभर में ईंधन की कमी के चलते यात्रा पर सरकार की तरफ से प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसके चलते केवल 2 शहरों में ही मैच कराने का फैसला किया गया है. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या भारत में टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी या नहीं?
भारत में कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत में पाकिस्तान सुपर लीग का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा. टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसके प्रसारण नहीं हो रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस सीजन के लिए हाल ही में इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स का ऐलान किया है. इसके तहत अब भारत के अलावा दूसरे देशों में बैठे लोग इसके मैच लाइव देख पाएंगे. पाकिस्तानी फैंस पीएसएल 2026 के मैच ए स्पोर्ट्स, पीटीवी स्पोर्ट्स, जियो सुपर और टेन स्पोर्ट्स पर पर देख सकते हैं तो वहीं टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग टैपमैड, तमाशा और माइक्रो से प्लेटफार्म पर देखने को मिलेगी.
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
पाकिस्तान सुपर लीग का पहला मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
2 दिन के बाद ही आईपीएल की शुरुआत भी होने जा रही है. ऐसे में भारत में इसके लिए रोमांच बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. आईपीएल के शुरू होने के बाद हर किसी की नजरें इस लीग पर होंगी. हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान सुपर लीग को आईपीएल के साथ होने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
ये भी पढ़िए- अगले 10 महीने में इतने ODI मैच खेलेंगे रोहित-विराट, BCCI ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines