अगले 10 महीने में इतने ODI मैच खेलेंगे रोहित-विराट, BCCI ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
भारतीय क्रिकेट के फैंस के लिए अगले 10 महीने रोमांच से भरपूर होने वाले हैं क्योंकि उनको धमाकेदार क्रिकेटिंग एक्शन देखने को मिलेगा. BCCI की तरफ से सामने आए शेड्यूल ने भारतीय फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है. फैंस को विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा.

Team India: बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के होम सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट के फैंस के लिए अगले 10 महीने रोमांच से भरपूर होने वाले हैं क्योंकि उनको धमाकेदार क्रिकेटिंग एक्शन देखने को मिलेगा. टीम इंडिया अगले 10 महीनों में 20 वनडे मुकाबले खेलने के लिए उतरेगी, जिसमें फैंस को विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा. ये मुकाबले किन-किन टीमों के खिलाफ होंगे आइए आपको भी बताते हैं.
अफगानिस्तान
2 / 7इसी साल जून के महीने में अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरान 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी. इस सीरीज की शुरुआत 14 को होने जा रही है.
इंग्लैंड
3 / 7इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी.
वेस्टइंडीज
4 / 7वेस्टइंडीज की टीम सितंबर-अक्टूबर के महीने में भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरान 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जलवा दिखाएंगे. सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगी.
न्यूजीलैंड
5 / 7इसके बाद टीम इंडिया नवंबर के महीने में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
श्रीलंका
6 / 7श्रीलंका की टीम दिसंबर के महीने में भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत 13 दिसंबर से होगी.
जिम्बाब्वे
7 / 7श्रीलंका के बाद जिम्बाब्वे की टीम जनवरी के महीने में भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. इस मैच में रोहित-विराट के पास दम दिखाने का मौका होगा.