PSL 2026: आईपीएल के साथ-साथ भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी क्रिकेट का फीवर हाई होने वाला है. पाकिस्तान में पीएसएल के नए सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हैदराबाद किंग्समैन टीम की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है. टीम ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को नए सीजन के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया है. इसका ऐलान फ्रेंचाइजी की तरफ से मंगलवार 17 मार्च को किया गया. लाबुशेन पहली बार ही पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए उतरेंगे.
फ्रेंचाइजी क्रिकेट का कम अनुभव
मार्नस लाबुशेन को टेस्ट और वनडे फॉर्मेट का शानदार खिलाड़ी माना जाता है. वो घरेलू सीजन में कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अब वो पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले उन्हें बिग बैश और इंग्लैंड की टी20 ब्लास्ट लीग में खेलते हुए देखा गया है. उन्होंने अब तक अपने करियर में 59 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 126.81 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1381 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 26.55 का रहा है.
🚨 HYDERABAD KINGSMEN CAPTAIN – MARNUS LABUSCHAGNE 🚨
— Rayham (@RayhamUnplugged) March 17, 2026
– After a lot of backlash from fans over rumors of Hammad Azam becoming the captain, Hyderabad has announced Marnus Labuschagne as the captain of the Hyderabad Kingsmen. 🤩🔥pic.twitter.com/IlRpAsSKMp
मजबूत नजर आ रहा हैदराबाद का स्क्वॉड
हैदराबाद किंग्समैन का स्क्वॉड इस सीजन के लिए काफी मजबूत नजर आ रहा है. टीम में मार्नस लाबुशेन के अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी खेलते हुए नजर आएंगे. इसी के साथ टीम में ऑलराउंडर सैम अय्यूब भी दम दिखाते हुए नजर आएंगे. यहां देखें टीम का पूरा स्क्वॉड
मार्नस लाबुशेन (कप्तान), सैम अय्यूब, आकिफ जावेद, माज सदाकत, ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान खान, मोहम्मद अली, कुसर परेरा, मुहम्मद इरफान खान, हसन खान, शयान जहांगीर, बार्टमैन, हम्माद आजम, राइली मैरिडिथ, शरजील खान, आसिफ महमूद, हुनैन शाह, रिजवान महमूद, साद अली और तैय्यब आरिफ
ये भी पढ़िए- IPL 2026: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को चैंपियन बनाएंगे ये 3 गेंदबाज! एक के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा विकेट










