IPL 2026: प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को चैंपियन बनाएंगे ये 3 गेंदबाज! एक के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा विकेट

IPL 2026: आईपीएल 2025 में खिताब जीतने से चूकने वाली पंजाब किंग्स की टीम इस बार दमदार अंदाज में वापसी करना चाहेगी. टीम के पास गेंदबाजों की ऐसी तिकड़ी मौजूद है जो अपने दम पर अकेले दम पर टीम को खिताब जिताने का दम रखती है.

jacket (81)
1 / 6

 

IPL 2026: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम ने मैनेजमेंट से लेकर स्क्वॉड में बदलाव करते हुए एक चैंपियन टीम खड़ी की थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी लेकिन आखिरी मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस बार टीम पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी. टीम के पास ऐसे 3 गेंदबाज हैं जो कि किसी भी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को धराशाई कर सकते हैं. ये तीनों इस बार टीम को चैंपियन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

विज्ञापन

पंजाब की दमदार गेंदबाजी

पंजाब की दमदार गेंदबाजी2 / 6

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करेगी. टीम का गेंदबाजी लाइनअप बेहद ही घातक नजर आ रहा है. टीम में मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विषाक, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह3 / 6

धाकड़ टी20 तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टी20 गेंदबाज हैं. इसी के साथ पावरप्ले में उनकी विकेट लेने की काबिलियत जबरदस्त है. इस बार अगर टीम चैंपियन बनती है तो अर्शदीप की भूमिका बेहद खास होगी. आईपीएल में अब तक खेले 82 मैचों में वो 97 विकेट हासिल कर चुके हैं. 

मार्को यानसेन

मार्को यानसेन4 / 6

साउथ अफ्रीका के लंबे कद के गेंदबाज मार्को यानसेन भी टीम के लिए काफी अहम हैं. उन्होंने पिछले सीजन में टीम के लिए 16 विकेट अपने नाम किए थे. आईपीएल में अब तक खेले 35 मैचों में वो 36 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल5 / 6

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चहल भी पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. वो टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं. उनके ऊपर भी इस सीजन टीम को खिताब जिताने के लिए अहम जिम्मेदारी होगी और वो तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्या, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कैनोली, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, व्यशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन