---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PBKS vs DC: अद्भुत-अविश्वसनीय-अकल्पनीय…गब्बर ने लगाई छलांग और हवा में उड़कर लपक लिया शानदार कैच, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को खेले गए आईपीएल के 64वें मुकाबले में शिखर धवन ने अविश्वसनीय कैच लपककर क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में धवन ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर का शिकार किया। ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को खेले गए आईपीएल के 64वें मुकाबले में शिखर धवन ने अविश्वसनीय कैच लपककर क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में धवन ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर का शिकार किया। ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला।

गब्बर ने नहीं छोड़ी बॉल 

सैम कुरेन ने जैसे ही दूसरी गेंद डाली, वॉर्नर इस पर मात खा गए। वह गेंद की लंबाई को जज नहीं कर पाए। उन्होंने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन वे चूक गए। इधर बॉल को हवा में उड़ती देख शिखर धवन ने दौड़ लगा दी। गब्बर ने पीछे की ओर दौड़ते हुए बॉल पर नजरें जमाए रखीं और डाइव मारकर अद्भुत कैच पकड़ लिया।

---विज्ञापन---

इस दौरान धवन के हाथ से बॉल का थोड़ा बैलेंस बिगड़ा, लेकिन उन्होंने इसे नहीं छोड़ा। गिरते-पड़ते धवन ने अविश्वसनीय कैच पकड़ कप्तान डेविड वॉर्नर को पवेलियन रवाना कर दिया। कांटे के मुकाबले में 37 साल के धवन की फिटनेस क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। वॉर्नर ने 31 गेंदों में 5 चौके-2 छक्के ठोक 46 रन जड़े।

---विज्ञापन---

राइली रूसो की धमाकेदार बल्लेबाजी 

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वॉर्नर के अलावा फॉर्म से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने भी अच्छी पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का लगाकर 54 रन जड़े। वहीं राइली रूसो ने 37 गेंदों में 6 चौके-6 छक्के ठोक 221 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 82 रन बनाए। फिल साल्ट ने 14 गेंदों में 26 रन की बेहतरीन पारी खेली।

First published on: May 17, 2023 09:19 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola