PAK vs SA ODI World Cup 2023: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 26वां मुकाबला कुछ ही क्षणों में शुरू होने वाला है। पाकिस्तान के लिए यह मैच वापसी करने का आखिरी मौका होगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में साउथ अफ्रीका पहले गेंदबाजी करते दिखेगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है, क्योंकि अगर पाकिस्तान आज हारता है, तो उसे सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका का दिग्गज खिलाड़ी लौट आया है। यहां देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।
दिग्गज की हुई वापसी
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा बीमार होने के बाद आज वापसी करने वाले हैं। वह पिछले दो मुकाबले से बाहर थे, ऐसे में अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम के हाथ में था। लेकिन आज टेम्बा की वापसी से साउथ अफ्रीका और भी मजबूत हो गया है।
पाकिस्तान Playing 11:- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ
साउथ अफ्रीका Playing 11:- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी
ये भी पढें:- Women Hockey Asian Champions Trophy: शुरू हो रहा हॉकी का महासंग्राम, यहां देखें पूरा शेड्यूल
अफ्रीका की जीत से भारत को नुकसान
साउथ अफ्रीका इस विश्व कप काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में अगर आज अफ्रीका पाकिस्तान को हराने में कामयाब रहता है, तो इससे भारत को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। भारत फिलहाल विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान है। वहीं, अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। अगर आज अफ्रीका मुकाबले को अपने नाम करता है, तो भारत दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगा। वहीं, पाकिस्तान 5 में से दो मुकाबले जीतकर छठे स्थान पर है।
पाकिस्तान के पास अभी भी मौका है कि सेमीफाइनल खेले, अगर बाबर की सेना आज अफ्रीका को हराने में कामयाब रहती है, तो इससे पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
45 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines