ODI World Cup 2023 IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये वही स्टेडियम है जहां भारतीय टीम दिसंबर साल 2011 से अभी तक एक भी वनडे मैच नहीं हारी है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए जीत पाना उतना आसान होने वाला नहीं है। इस मैच के लिए दोनों टीमें पहले ही अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। विश्व कप में अभी तक दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं। अब पहली बार इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के आंकड़े
बात अगर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के आंकड़ों की करे तो, भारतीय टीम का यहां प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। दिसंबर साल 2011 के बाद से टीम इंडिया ने यहां 4 वनडे मैच खेले है और इन चारों ही मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। जिसमें भारतीय टीम ने 3 मैचों में वेस्टइंडीज और एक में श्रीलंका की टीम को हराया है। अब फैंस को उम्मीद है कि, इस लिस्ट में पाकिस्तान टीम का भी नाम जुड़ने वाला है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना आखिरी मैच साल 2011 में ही साउथ अफ्रीका से हारा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: भारत-पाक मैच में जलवा बिखेरेंगे ‘टाइगर 3’, सलमान खान ने बनाया खास वीडियो
पाकिस्तान भी नहीं है कम
आपकों बता दें, इस मैदान पर पाकिस्तान टीम के आंकड़े भी काफी शानदार है। पाकिस्तान टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक मैच खेला है और उसमें ही जीत हासिल की है। अहमदाबाद की पिच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के अनुकूल मानी जाती है। जिसके बाद भारत-पाक मैच में टॉस की भी अहम भूमिका हो सकती है।
विश्व कप में पाक से नहीं हारा भारत
वनडे विश्व कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें सात बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमे सातों ही मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। पाकिस्तान आज तक वनडे विश्व कप में भारत को नहीं हरा पाया है। इसी रिकॉर्ड को कायम रखने के लिए रोहित एंड सेना मैदान में उतरेगी।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines