कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज समरा ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. कनाडा का स्कोर 10.5 ओवरों में बिना कोई नुकसान 80 रन है.
NZ vs CAN T20I World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: टी20 विश्व कप 2026 में 31वां मुकाबला न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार के बाद कीवी टीम इस मैच में अपनी जीत की लय हासिल करना चाहेगी तो वहीं सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ कनाडा की टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही हार मिली है. टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश रहेगी. ये मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल में कनाडा का सामना करेगी.
NZ vs CAN T20 World Cup 2026: Where to Watch Live Streaming
टी20 विश्व कप के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में इस मैच को फैंस स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख पाएंगे तो वहीं ओटीटी के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
NZ vs CAN T20 World Cup 2026: Playing 11
न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
कनाडा- युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेइलिगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल
NZ vs CAN T20 World Cup 2026: Weather and Pitch Report
इस टूर्नामेंट में इस मैदान पर मैच खेले जा चुके हैं. अभी तक हुए मैचों में पिच बल्लेबाजों के हित में दिखी है. बल्लेबाजी करने के लिए पिच शानदार रहेगी. न्यूजीलैंड की टीम के लिए ये इस मैदान पर सुबह का दूसरा मुकाबला होगा. ऐसे में टीम इन परिस्थितियों से वाकिफ होगी. गेंदबाजों को इस पिच पर थोड़ा संभल कर गेंदबाजी करनी होगी.
NZ vs CAN T20 World Cup 2026: Head to Head
न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच ये टी20 इंटरनेशनल में ये पहला मुकाबला होगा. इससे पहले दोनों टीमें इस फॉर्मेट में एक दूसरे के सामने कभी नहीं आई हैं. न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जीत हासिल करती है तो सुपर 8 में जगह पक्की हो जाएगी तो वहीं हार कनाडा को टूर्नामेंट से बाहर की राह दिखाएगी.
न्यूजीलैंड के धमाकेदार गेंदबाजी अटैक के बावजूद कनाडा की शुरुआत अच्छी रही है. उन्होंने एक भी विकेट नहीं गंवाया और 32 रन बनाए.
कनाडा की टीम से युवराज समरा और दिलप्रीत बाजवा सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेइलिगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल
कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने इस मैच में टॉस जीत लिया है. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पिच बल्लेबाजी के लिहाज से अच्छी नजर आ रही है.
न्यूजीलैंड और कनाडा की टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. ऐसे में दोनों ही टीमें क्या रणनीति बना के उतरेंगी ये देखना दिलचस्प होगा.










