T20 World Cup: भारत के खिलाफ 'शर्मनाक' हार के बाद PCB ने किया दो प्लेयर्स को टीम से बाहर! नहीं खेलेंगे अगला मैच?

Pakistan Big Decision: पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. 61 रन के बड़े अंतर से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को खदेड़ा. अब PCB चीफ पाकिस्तान के इस प्रदर्शन से गुस्सा हैं. पाक मैनेजमेंट ने अपनी टीम के दो सबसे खिलाड़ियों को अगले मैच में बाहर बैठाने का बड़ा फैसला उठाया है.

Pakistan Big Decision:

पाकिस्तान टीम से बाहर होंगे दो खिलाड़ी!

Pakistan Big Decision: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर काफी ज्यादा हाइप थी. फैंस को उम्मीद थी कि तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा लेकिन टीम इंडिया ने 61 रन से एकतरफा जीत अपने नाम की. हार के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखलाया हुआ है. उन्होंने दो बड़े खिलाड़ियों को अगले मैच से बाहर करने का चौंकाने वाला फैसला ले लिया है.

विज्ञापन

PCB चेयरमैन का फूटा पाकिस्तान टीम पर गुस्सा!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश थे. इसी वजह से वो पाकिस्तान की पारी पूरी देखे बिना ही स्टेडियम छोड़कर चले गए. अब पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि PCB चीफ नकवी ने टीम मैनेजर नावेद अकरम चीमा को बताया है कि वो पाकिस्तान के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. सोर्स ने कहा कि हार से पहले ही नकवी गुस्से में स्टेडियम छोड़कर चले गए थे और उन्होंने मैनेजर को बताया कि बड़े मैचों में पाकिस्तान टीम का ऐसा प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

बाबर आजम और शाहीन अफरीदी पर गिरी गाज!

भारत के खिलाफ हार के बाद बाबर आजम और शाहीन अफरीदी प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि हेड कोच माइक हेसन ने भारत के खिलाफ हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बताया कि टीम अपनी पूरी क्षमता के अनुसार नहीं खेल रही है. उन्होंने बाबर-शाहीन को अगले मैच से बाहर बैठाने का फैसला किया है. सोर्स ने कहा, ‘मैनेजमेंट ने फैसला किया है कि अब बहुत हो गया. उन्होंने बाबर और शाहीन को बाहर करके सलमान मिर्जा/नसीम शाह और फखर जमान को नामीबिया के खिलाफ मौका देने का फैसला किया है.’

विज्ञापन

भारत के खिलाफ कैसा रहा बाबर-शाहीन का प्रदर्शन?

शाहीन अफरीदी के लिए भारत के खिलाफ मैच भूलने लायक रहा. उन्होंने 2 ओवर फेंके और 15.50 की इकोनॉमी से 31 रन लुटाए. उन्होंने अक्षर पटेल का विकेट जरूर झटका लेकिन इसके पहले पाकिस्तान बैकफुट पर आ चुकी थी. बाबर आजम बल्ले से धमाल नहीं मचा पाए और मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसी कारण शायद उन्हें लेकर कड़ा फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ