---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup के बीच चोटिल हुआ स्टार तेज गेंदबाज, हर्षित राणा के बाद KKR को IPL 2026 से पहले दूसरा झटका!

KKR Bowler Injured: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच KKR को बड़ा झटका लगा है. उनके एक स्टार तेज गेंदबाज को चोट आई है. पहले हर्षित राणा चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. अब KKR का एक और धाकड़ गेंदबाज इंजर्ड हो गया है और उनके भी टूर्नामेंट से बाहर होने पर खतरा है. यह IPL 2026 से पहले KKR के लिए बुरी खबर है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 17, 2026 06:50
KKR Bowler Injured
KKR का एक और गेंदबाज चोटिल

KKR Bowler Injured: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच कई सारे खिलाड़ी चोटिल हुए हैं. अब श्रीलंका के एक तेज गेंदबाज को भी चोट आई है. IPL 2026 ऑक्शन में KKR ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था. पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के हर्षित राणा इंजर्ड होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. अब उनकी ही टीम के लिए खेलने वाले एक और स्टार को चोट आई है. श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में मथीशा पथिराना सिर्फ चार गेंद डाल पाए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.

श्रीलंका का स्टार गेंदबाज चोटिल

मथीशा पथिराना टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के सबसे अहम तेज गेंदबाजों में से एक हैं. यह टूर्नामेंट अब तक उनके लिए धमाकेदार साबित हुआ था. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो विकेट झटके थे, वहीं ओमान के विरुद्ध उन्होंने अपने स्पेल में मात्र 11 रन दिए थे. श्रीलंका की 16 फरवरी 2026 को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत हुई. पथिराना गेंदबाजी करने आए लेकिन अपने पहले ओवर में सिर्फ चार गेंद ही डाल पाए. उनके दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ और उन्हें मेडिकल टीम द्वारा मैदान के बाहर ले जाया गया. इसके बाद वो दोबारा गेंदबाजी करने नहीं आए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2026: पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! अहम मुकाबले से पहले नामीबिया की टीम में शामिल हुआ धाकड़ ऑलराउंडर

स्कैन के बाद पता चलेगी चोट की गंभीरता

मथीशा पथिराना के मैच से बाहर होने के बाद फैंस उनके लिए चिंतित हैं. श्रीलंका के लिए अब तक टी20 वर्ल्ड कप धमाकेदार साबित हुआ और वो तीन में से तीन मैच जीत चुके हैं. पथिराना की चोट उनका मोमेंटम खराब कर सकती है. श्रीलंका क्रिकेट ने अब तक मथीशा की चोट पर कोई अपडेट नहीं दिया है. मेडिकल टीम उनकी चोट के स्कैन करने के बाद ही बता पाएगी कि वो आगे टूर्नामेंट खेलेंगे, या नहीं.

---विज्ञापन---

KKR को डबल झटका

IPL 2026 से KKR की टेंशन बढ़ती जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को चोट आई थी. इसी कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अब उनके IPL मिस करने की बातें भी सामने आ रही है. KKR ने पथिराना को 18 करोड़ देकर खरीदा था और अगर वो बाहर हुए तो IPL 2026 में कोलकाता का पूरा प्लान खराब हो सकता है.

ये भी पढ़ें:- SL vs AUS Highlights: श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

First published on: Feb 17, 2026 06:48 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.