Lea Tahuhu Retirement: न्यूजीलैंड की स्टार तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वो कीवी टीम के लिए एक सफल तेज गेंदबाज रही हैं. साल 2026 में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में होने जा रहा है ऐसे में वो अपना पूरा ध्यान टी20 फॉर्मेट पर लगाना चाहती हैं जिसके तहत उन्होंने ये फैसला किया है. ताहुहू ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कीवी टीम के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अपने 15 साल के वनडे करियर में कुल 103 वनडे मैच खेले और साथ ही वो 4 वनडे विश्व कप भी खेल चुकी हैं.
न्यूजीलैंड के लिए महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
ली ताहुहू ने न्यूजीलैंड के महिला क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है. वो टीम के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट हासिल हासिल करने वाली खिलाड़ी भी हैं. 20 साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद उन्होंने टीम के लिए लगातार कमाल का प्रदर्शन किया और वनडे में 125 विकेट चटकाए. इसी के साथ ताहुहू ने टीम के लिए 4 वनडे विश्व कप भी खेले हैं. ताहुहू ने न्यूजीलैंड की तरफ से 2013, 2017, 2022 और 2025 में विश्व कप खेले हैं. साल 2025 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था.
Lea Tahuhu has called time on her 15-year ODI career.
— WHITE FERNS (@WHITE_FERNS) March 7, 2026
The Canterbury pacer has represented New Zealand in 103 ODIs and steps away from the format as the WHITE FERNS’ all-time leading ODI wicket-taker with 125 wickets.
Story | https://t.co/EzdB8GCs8X pic.twitter.com/XaMPpcaQaQ
टी20 फॉर्मेट में रहेगा पूरा फोकस
ली ताहुहू ने फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट से ही संन्यास का ऐलान किया है. इसी साल जून के महीने में इंग्लैंड में टी20 विश्व कप आयोजन होने जा रहा है. उनका अब पूरा ध्यान इस विश्व कप पर ही रहने वाला है. उन्होंने साफ किया है कि वो टी20 फॉर्मेट में टीम के लिए खेलना लगातार जारी रखेंगी और कई रोमांचक मुकाबले आने वाले हैं. उन्होंने कहा, साल 2024 में टी20 विश्व कप जीतना हमारे लिए काफी अच्छा रहा और इस साल मैं टाइटल बचाने की पूरी कोशिश करूंगी.
ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड गेंदबाज ने रचा इतिहास, 5 गेंदों में 5 विकेट लेकर क्रिकेट जगत को हिलाया










