Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड गेंदबाज ने रचा इतिहास, 5 गेंदों में 5 विकेट लेकर क्रिकेट जगत को हिलाया

Brett Randell History: टी20 विश्व कप फाइनल की सुबह न्यूजीलैंड के एक तेज गेंदबाज ने पूरे क्रिकेट जगत को अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर हिलाकर रख दिया. इस गेंदबाज ने 5 गेंदों में 5 विकेट लेकर इतिहास रचने का काम किया. इससे पहले कोई भी गेंदबाज 5 लगातार गेंदों में 5 विकेट हासिल नहीं कर पाया था. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 8, 2026 09:42

Brett Randell History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने होंगी. इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के एक घातक गेंदबाज ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. इस गेंदबाज ने 5 गेंदों में 5 विकेट लेने का अनोखा कारनामा कर हर किसी को हैरान कर दिया. न्यूजीलैंड में प्लंकेट शील्ड में खेलते हुए मैच के दूसरे दिन ब्रेट रैंडल ने ये अद्भुत कारनामा किया. उनके इस प्रदर्शन के बाद से ही हर तरफ उनके नाम का शोर है. 

लगातार 5 गेंदों में चटकाए 5 विकेट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडल प्लंकेट शील्ड में सेंट्रल स्टैग्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने नॉदर्न डिस्ट्रिक्ट के बल्लेबाजों के सामने ये अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया. नई बॉल से गेंदबाजी करते हुए रैंडल ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला विकेट चटकाया. इसके बाद अगले ओवर की पहली ही 4 गेंदों पर उन्होंने लगातार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नॉदर्न डिस्ट्रिक्ट की टीम ने 9 रनों के स्कोर पर ही अपने टॉप 5 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे.

---विज्ञापन---

पारी में हासिल किए 7 विकेट

ब्रेट रैंडल ने इस पारी में अपनी दमदार गेंदबाजी के दम पर 7 विकेट हासिल किए और नॉदर्न डिस्ट्रिक्ट की टीम को अकेले दम पर ही ढेर कर दिया. नॉदर्न डिस्ट्रिक्ट इस पारी में 32.2 ओवरों में महज 82 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई. इससे पहले सेंट्रल स्टैग्स ने बल्लेबाजी करते हुए 373 रन बनाए थे. ब्रेट रैंडल के साथ-साथ सेंट्रल स्टैग्स के लिए ये किसी भी गेंदबाज का बेस्ट गेंदबाजी फिगर है. इसी के साथ वो वो टीम के लिए हैट्रिक लेने वाले 8वें गेंदबाज भी बन गए हैं. इस प्रदर्शन के दम पर टीम ने इस मैच में पर अपनी पकड़ भी मजबूत कर ली है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- गौतम गंभीर को लेकर ये क्या बोल गए शोएब अख्तर? सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन

First published on: Mar 08, 2026 09:42 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.