---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Vijay Hazare Trophy: रोहित के तूफानी शतक में उड़ी सिक्किम की टीम, मुंबई को मिली 8 विकेट से जीत

Mumbai vs Sikkim: रोहित शर्मा की मौजूदगी में मुंबई ने सिक्किम को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 8 विकेट से जीत हासिल हुई. हिटमैन ने 155 रन पारी खेली और दर्शकों के सामने जमकर चौके-छक्के लगाए.

---खबर नीचे जारी है---

Mumbai Won By 8 Wickets Against Sikkim: विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और सिक्किम के बीच हुए मुकाबले में रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. ‘हिटमैन’ के 155 रन की पारी ने मुंबई को 8 विकेट की आसान जीत दिला दी. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिक्किम की सारी कोशिशें बेकार हुईं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

सिक्किम ने बनाए 236 रन

सिक्किम के कप्तान ली योंग लेपचा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, अमित राजेरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. हालांकि अमित राजेरा ने 87 गेंदों पर 79 रन की पारी ने सिक्किम को संभलने में मदद की. ओपनर साई सात्विक ने धीमा खेलते हुए 55 गेंदों में 34 रन बनाए. इस दौरान रेगुलर इंटरवल पर विकेट गिरते रहे और 50 ओवर में टीम 7 विकेट खोकर 236 रन ही बना सकी. मुंबई की तरफ से कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट हासिल किए, वहीं तुषार देशपांडे, तनुश कोटियान, शम्श मुलानी और मुशीर खान ने 1-1 विकेट झटके.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- जयपुर में रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेने के लिए मची होड़, फैंस ने की धक्का-मुक्की, देखिए पूरा Video

31वें ओवर में ही जीती मुंबई

237 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की तरफ से अंगकृष रघुवंशी और रोहित शर्मा ओपिंग करने आए और पहले विकेट के लिए 141 रन की पार्टनरशिप की. रघुवंशी 38 रन बनाकर अंकुर मलिक के शिकार हुए. रोहित शर्मा ने सिक्किम के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 18 चौके और 9 छक्के लगाए. हिटमैन ने 94 गेंदों में 155 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया, वो आखिर में क्रांति कुमार के शिकार बने. इसके बाद मुशीर खान (27) और सरफराज खान (8) ने रन बनाना जारी रखा और महज 30.3 ओवर्स में मुंबई को 8 विकेट से जीत दिला दी.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 24, 2025 04:24 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है, वो साल 2008 से पत्रकारिता कर रहे हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है, वो साल 2008 से पत्रकारिता कर रहे हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola