मुंबई ने उत्तराखंड को एतरफा मुकाबले में 51 रनों से हरा दिया है. 50 ओवर में 9 विकेट खोकर उत्तराखंड की टीम 280 रन ही बना सकी.
Mumbai vs Uttarakhand Vijay Hazare Trophy 2025-26 Highlights: विजय हजारे टूर्नामेंट में मुंबई का दमदार प्रदर्शन जारी है. दूसरे मैच में शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में मुंबई ने उत्तराखंड को धूल चटाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 331 रन लगाए.
टीम की ओर से हार्दिक तमोर ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 82 गेंदों में 93 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. वहीं, सरफराज खान ने 55 और मुशीर खान ने 55 रनों की दमदार पारी खेली. हालांकि, इस लक्ष्य के जवाब में उत्तराखंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 280 रन ही बना सकी. गेंदबाजी में मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर और मुशीर खान ने दो-दो विकेट चटकाए.
सुचित जे की पारी का अंत आखिरकार हो गया है. अब मुंबई जीत से महज एक कदम दूर खड़ी है. बल्लेबाजों के बाद टीम के बॉलर्स का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है.
सुचित जे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. हालांकि, अगले चार ओवर में जीत के लिए उत्तराखंड को 72 रन बनाने हैं, जो काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है.
अभय नेगी को भी मुशीर खान ने पवेलियन की राह दिखा दी है. अब यहां से मुंबई की जीत लगभग पक्की नजर आ रही है. 229 रनों के स्कोर पर उत्तराखंड ने गंवाया है अपना सातवां विकेट.
उत्तराखंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. सौरभ रावत को 24 रनों के स्कोर पर मुशीर ने पवेलियन की राह दिखा दी है.
लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ने युवराज चौधरी को पवेलियन की राह दिखा दी है. युवराज अपने शतक से चूक गए हैं और 96 रन बनाकर चलते बने हैं. यह विकेट इस मैच को पूरी तरह से पलट सकता है.
32 ओवर के बाद उत्तराखंड के स्कोर बोर्ड पर 166 रन लग चुके हैं. युवराज चौधरी 87 रन बनाकर खेल रहे हैं और टीम की ओर से अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं.
उत्तराखंड ने अपना एक और विकेट गंवा दिया है. आरव महाजान रन चुराने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे हैं. मुंबई के हाथ चौथी सफलता लग चुकी है और टीम ने जोरदार कमबैक कर लिया है.
युवराज चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. युवी बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं.
आंजनेय सूर्यवंशी को शम्स मुलानी ने पवेलियन की राह दिखा दी है. उत्तराखंड ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है. यह विकेट मुंबई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण था.
20 ओवर के बाद उत्तराखंड के स्कोर बोर्ड पर 94 रन लग चुके हैं. युवराज 42 रन बनाकर क्रीज पर पूरी तरह से सेट दिख रहे हैं. वहीं, सूर्यवंशी 11 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
पहले विकेट जल्दी गंवाने के बाद उत्तराखंड के युवराज चौधरी और कुणाल चंदेला के बीच अच्छी साझेदारी हुई. ओंकार तारमले की गेंद पर कप्तान चंदेला LBW आउट हो गए और 32 रन की उनकी पारी का इसी के साथ अंत हो गया.
कुणाल चंदेला 14 और युवराज चौधरी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 31 रन लग चुके हैं.
कप्तान शार्दुल ठाकुर ने मुंबई को पहली सफलता दिला दी है. कमल सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने हैं और उत्तराखंड की शुरुआत बेहद खराब हुई है.
उत्तराखंड की पारी का आगाज हो चुका है. कमल और युवराज चौधरी की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है.
हार्दिक तमोर द्वारा खेली गई 82 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी के बूते मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 331 रन लगाए हैं. जीत के लिए उत्तराखंड को 332 रन बनाने होंगे.
हार्दिक तमोर 77 गेंदों में 86 रन बना चुके हैं और कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं. अपनी इस इनिंग के दौरान वह 7 चौके और 2 सिक्स जमा चुके हैं. मुंबई ने 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है.
हार्दिक तमोर निचले क्रम में मुंबई की ओर से कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. 65 गेंदों में हार्दिक 66 रन बना चुके हैं और क्रीज पर डटे हुए हैं. तमोर की पारी के चलते मुंबई ने अब 300 रनों की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं.
कप्तान शार्दुल ठाकुर 21 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए हैं. शार्दुल अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन तेजी से रन बटोरने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे हैं.
सिद्धेश लाड संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 32 गेंदों में 21 रन बना दिए थे. लग रहा था कि वो अपनी पारी को लंबा ले जाएंगे लेकिन देवेंद्र बोरा की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में वो अपना कैच थमा बैठे.
मुशीर खान के बाद सरफराज भी अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं. सरफराज 49 गेंदों में 55 रन बनाकर चलते बने हैं. मुंबई ने दो बड़े विकेट सिर्फ 4 रनों के भीतर गंवा दिए हैं.
56 गेंदों में 55 रन बनाने के बाद मुशीर खान पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. मुंबई ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है और एक शानदार साझेदारी टूट चुकी है.
सरफराज खान ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. दोनों भाई मिलकर मुंबई को संकट से उबर ले आए हैं. सरफराज के पास आज बड़ी पारी खेलने का बढ़िया मौका है.
मुशीर खान ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रोहित और अंगकृष के पवेलियन लौटने के बाद मुशीर ने दबाव में क्या कमाल की पारी खेली है.
15 ओवर के बाद मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 84 रन लग चुके हैं. मुशीर विजय हजारे में अपने पहले अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं और 42 रन बना चुके हैं. वहीं, सरफराज उनका साथ 23 रन बनाकर निभा रहे हैं.
सरफराज खान और मुशीर खान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है. दोनों ही बल्लेबाज अब क्रीज पर सेट दिखाई दे रहे हैं. मुशीर 37 पर पहुंच चुके हैं, जबकि सरफराज 21 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
मुशीर खान और सरफराज खान की जोड़ी अब मैदान पर है. दोनों भाई के पास आज बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका है. मुंबई को इस समय एक साझेदारी की सख्त जरूरत है.
मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही है. रोहित के बाद अंगकृष रघुवंशी 11 रन बनाकर पवेलियन चल पड़े हैं. मुंबई ने 2 विकेट सिर्फ 28 रनों के स्कोर पर गंवा दिए हैं.
5 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 21 रन लग गए हैं. रोहित के पवेलियन लौटने के बाद अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान टीम की पारी को संवारने में जुटे हैं.
देवेंद्र बोरा ने हिटमैन को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई है. रोहित को गोल्डन डक पर आउट करने की लाइमलाइट बोरा को जरूर मिलेगी यह बात तय है.
रोहित शर्मा आज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. हिटमैन को गोल्डन डक पर पवेलियन लौटना पड़ रहा है. मुंबई की शुरुआत बेहद खराब हुई है.
मुंबई की पारी का आगाज हो चुका है और रोहित शर्मा और अंगकृष रघुवंशी की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है.
मुंबई की प्लेइंग 11: शार्दुल ठाकुर, रोहित शर्मा, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, सिद्धेश लाड, तनुश कोटियान, हार्दिक तमोर, अंगकृष रघुवंशी, मुशीर खान, ओंकार तरमाले.
टॉस का सिक्का उत्तरांखड़ के पक्ष में उछला है और मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई दिखाई देगी. यानी रोहित शर्मा जल्द ही आपको एक्शन में दिखाई देंगे.










