मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हरा दिया है. रोहित शर्मा की 155 रनों की पारी ने मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला. सिक्किम से मिले 237 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 30.3 ओवर में हासिल कर लिया. मुशीर खान 27 और सरफराज 8 रन बनाकर नाबाद रहे.
94 गेंदों में 155 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा अब पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. जीत 10 रन ही दूर थी, लेकिन हिटमैन अपना काम कर गए हैं. 7 साल बाद विजय हजारे में खेलने उतरे रोहित के लिए इससे अच्छा कमबैक मैच और क्या ही होगा.
क्या यादगार कमबैक करके दिखाया है रोहित शर्मा ने विजय हजारे में. हिटमैन के अब 150 रन पूरे हो चुके हैं और मुंबई जीत की दहलीज पर है. जयपुर में पूरी तरह से द हिटमैन शो देखने को मिला है.
73 गेंदों में रोहित शर्मा 120 रन जड़ चुके हैं. मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 25 ओवर के बाद 185 रन लग चुके हैं. जीत यहां से बेहद आसान दिख रही है और हिटमैन चाहेंगे कि वह आज नॉटआउट ही लौटे. मुशीर खान भी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और 21 रन बना चुके हैं.
62 गेंदों में रोहित शर्मा ने विजय हजारे में भी शतक ठोक डाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट की बेेमिसाल फॉर्म को घरेलू क्रिकेट में भी हिटमैन जारी रखने में सफल रहे हैं. 8 चौके और इतने ही सिक्स के साथ आई है बल्ले से यह सेंचुरी.
मुंबई ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है. अंगकृष रघुवंशी 38 रन बनाकर चलते बने हैं. अंगकृष एंकर की भूमिका को काफी अच्छे से निभा रहे थे.
45 गेंदों में रोहित शर्मा ने 69 रन जड़ दिए हैं. हिटमैन इस इनिंग में अब तक 8 चौके और 4 सिक्स जमा चुके हैं. मुंबई की शुरुआत कमाल की हुई है और टीम के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 106 रन लग चुके हैं.
रोहित शर्मा ने सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. हिटमैन रोके नहीं रुक रहे हैं और जमकर चौके-छक्कों की बरसात कर रहे हैं.
17 गेंदों में 28 रन पर रोहित शर्मा पहुंच चुके हैं. बल्ले से एक के बाद एक दमदार शॉट निकल रहे हैं और सिक्किम का बॉलिंग अटैक पानी मांगता हुआ नजर आ रहा है. मुंबई को इससे बढ़िया शुरुआत क्या ही मिलेगी. 41 रन बोर्ड पर लग गए हैं.
रोहित शर्मा ने मुंबई की पारी का आगाज अपने ही स्टाइल में किया है. 11 गेंदों में हिटमैन ने 14 रन जड़ दिए हैं, जिसमें 2 चौके और एक सिक्स शामिल है. रोहित फुल फॉर्म में दिख रहे हैं.
सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 236 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं. यानी जीत के लिए मुंबई को 237 रन बनाने होंगे. रोहित शर्मा जल्द ही एक्शन में आपको दिखाई देंगे.
मुशीर खान ने अपने डेब्यू मैच में ही विकेट झटक लिया है. उन्होंने पलजोर को सिर्फ 10 रनों के स्कोर तक चलता किया है. सिक्किम की हालत अब खस्ता है.
सिक्किम की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है. गुरीनदर सिंह को शम्स मुलानी ने 17 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया है. रोहित शर्मा के कमबैक मैच में मुंबई के बॉलर्स ने जोरदार पलटवार किया है.
आशीष के बाद शार्दुल ठाकुर ने क्रांति कुमार को भी चलता कर दिया है. 2 ओवर में शार्दुल ने टीम को दो बड़ी सफलता दिला दी है. 34 रन बनाकर क्रांति पवेलियन लौट रहे हैं.
कप्तान शार्दुल ठाकुर ने आशीष थापा की 79 रनों की शानदार पारी का अंत कर दिया है. आशीष मुंबई टीम के लिए बड़ा खतरा बनते हुए दिखाई दे रहे थे. इस विकेट से मुंबई का खेमा जरूर राहत की सांस लेगा.
30 ओवर के बाद सिक्किम ने स्कोर बोर्ड पर 150 रन लगा दिए हैं. आशीष थापा बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और 71 रन बना चुके हैं, जबकि उनका साथ क्रांति कुमार 31 रन बनाकर निभा रहे हैं.
मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआती 2 विकेट तो जल्दी निकाल लिए थे, लेकिन अब टीम के बॉलर्स बैकफुट पर दिखाई दे रहे हैं. आशीष थापा ने शतक की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं और उनका साथ क्रांति कुमार निभा रहे हैं.
आशीष थापा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. आशीष ने शुरुआत तो धीमे अंदाज में की थी, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने काफी तेजी से गेयर बदला है.
सिक्किम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. आशीष थापा अब अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और 48 गेंदों में 44 रन बना चुके हैं. उनका साथ क्रांति 12 रन बनाकर दे रहे हैं. मुंबई को अब यहां से विकेट की तलाश है.
15 ओवर के बाद सिक्किम के स्कोर बोर्ड पर 67 रन लग चुके हैं और दो अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं. आशीष 21 रन बनाकर क्रीज पर अपनी आंखें जमाने की कोशिश कर रहे हैं और उनका साथ क्रांति कुमार 4 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
Mumbai vs Sikkim Vijay Hazare Trophy 2025-26 Highlights: विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई ने एकतरफा अंदाज में सिक्किम को 8 विकेट से धूल चटाई. सिक्किम से मिले 237 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर 30.3 ओवर में हासिल कर लिया. टीम की तरफ से रोहित शर्मा का बल्ला खूब गरजा और उन्होंने 155 रनों की लाजवाब पारी खेली. वहीं, अंगकृष रघवुंशी ने 38 रनों का योगदान दिया.
इससे पहले कप्तान शार्दुल ठाकुर की अगुवाई में मुंबई के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी दमदार रहा. टीम ने सिक्किम को सिर्फ 236 रनों के स्कोर पर रोका. सिक्किम की तरफ से आशीष थापा ने सर्वाधिक 79 रन बनाए, जबकि क्रांति कुमार ने 34 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में शार्दुल ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---