MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फैंस के बीच उनका क्रेज कितना है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का जलवा कम नहीं हुआ है। कुछ दिनों पहले धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे थे। अब इसके पीछे की वजह खुद माही ने बताई है।
इस वजह से खेत में चलाया ट्रैक्टर
दरअसल, धोनी ने बताया कि जब पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान था। उस वक्त सभी लोग घरों में थे, बाहर नहीं निकल पा रहे थे। तब उनके पास करने के लिए कुछ नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने फॉर्महाउस के पास 40 एकड़ जमीन पर खेती की थी। जिसे करने में उन्हें बहुत मजा आया था।
स्ट्राबेरी की थी खेती
धोनी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने स्ट्राबेरी की खेती की थी। इस दौरान उनके परिवार ने भी उनका खेती-बाड़ी में साथ दिया था। क्योंकि कोरोनाकॉल में उनके पास कॉफी समय था। इसलिए उन्होंने यह काम किया था। 40 एकड़ खेती में उन्होंने स्ट्राबेरी की फसल उगाई थी। धोनी ने कहा कि वह रांची जैसे छोटे से शहर से आते हैं, जहां उन्होंने लोगों को खेती करते हुए नजदीक से देखा था। इसलिए वह खेती के प्रति शुरू से आकर्षित थे।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का खेत में ट्रैक्टर चलाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। धोनी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आया था और उनका यह वीडियो जमकर शेयर किया गया था।
आईपीएल खेल रहे हैं धोनी
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी अलग-अलग कामों में बिजी रहते हैं। वह एक फिल्म का निर्माण भी कर चुके हैं। इसके अलावा धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं। धोनी की कप्तानी में हाल ही में चेन्नई ने अपना पांचवा खिताब भी जीता है। फिलहाल वह अपने शहर रांची में सड़कों पर बाइक और कार से घूमने भी निकल जाते हैं।
ये भी देखें: World Cup 2023 के लिए Team India पूरी तरह से है तैयार, 3 में से 2 विकेटकीपर पक्के
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
52 mins agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
52 mins agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
1 hr ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
2 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
2 hrs agoIND vs SL Highlights: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल मैच, पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
4 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, वैभव को मिलेगा मौका?
4 hrs agoAsian Games 2026: बारिश बनेगी IND vs SL सेमीफाइनल मैच में विलेन? जानिए कैसा है मौसम का हाल
5 hrs agoAsian Games: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines