Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2025 में खेला था. उन्होंने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लिया था. इसके बाद शमी भारतीय टीम से गायब हो गए. शमी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और वह लगातार बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर भी आलोचकों को करारा जवाब दिया है. शमी रणजी ट्रॉफी 2026-27 में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
शमी ने कहा कि लोग बातें करते हैं और कहते हैं कि मेरे पास लय और फिटनेस नहीं है. मुझे इन बातों की परवाह भी नहीं है. मैं अपने खेल का लुत्फ लेता हूं. शमी से पूछा गया कि क्या नेशनल टीम के सिलेक्टर्स ने उनसे संपर्क किया है तो उन्होंने कहा “आप लोग देख सकते हैं और लिख सकते हैं. मैं मैदान पर हूं और खेल रहा हूं. आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं. लिखिए. आप मुझे देख रहे हैं. अगर मैं कुछ कह दूं तो क्या होगा? मैं मैदान पर हूं. मैं खेल रहा हूं. मैं जहां भी मौका मिलता है, खेलता हूं. मेरा काम बस गेंदबाजी करते रहना है.”
शमी ने भुवनेश्वर कुमार के चयन पर भी बात की है. उन्होंने कहा है कि उन्हें पहले ही चुन लेना चाहिए था. वह किसी से बात नहीं करता है. भुवी ऐसा ही है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि किसी टैलेंटटेड क्रिकेटर को आप रोककर रखें. भुवी ने आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए वह इसका हकदार है.
इससे पहले चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और मोहम्मद शमी के बीच विवाद हो गया था. अजीत अगरकर ने शमी को लेकर कहा था कि वह फिट नहीं हैं. लेकिन शमी ने कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं. दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था.
शमी का शानदार प्रदर्शन
शमी ने दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और पहली पारी में 4 विकेट अपनी झोली में डाले. उन्होंने इस दौरान किफायती गेंदबाजी कर दिल्ली के गेंदबाजों को खूब परेशान किया. अब शमी की भी वापसी भारतीय टीम में हो सकती है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी है और चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है. शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 229 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 108 वनडे मैच में उन्होंने 206 विकेट लिए हैं. वहीं, 25 टी-20 मैच में उन्होंने 27 विकेट झटके हैं.
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
12 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
46 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
55 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines