Festive Fashion: दिवाली पर साड़ी के साथ कैरी करें ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
अगर आप साड़ी को नया और ट्रेंड लुक देना चाहती हैं तो इसके साथ ब्लाउज के ये नए डिजाइन कैरी कर सकती हैं. इन ब्लाउज से न सिर्फ आपका लुक अच्छा लगेगा, बल्कि फेस्टिवल की रौनक भी बढ़ जाएगी.

बैकलेस ब्लाउज डिजाइन
2 / 8अगर आप दिवाली पर अपने लुक में थोड़ा ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं तो बैकलेस ब्लाउज चुन सकती हैं. इसमें पीछे की तरफ डीप कट, डोरी या खूबसूरत नॉट डिजाइन दिया जाता है. इसे भी पढ़ें- दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, नई साड़ी से भी ज्यादा अच्छा दिखेगा यह लुक
फुल स्लीव ब्लाउज
3 / 8फुल स्लीव ब्लाउज हमेशा से ही एलिगेंट लुक के लिए पसंद किए जाते हैं. अगर आप दिवाली पर क्लासी और रॉयल अंदाज चाहती हैं तो एम्ब्रॉयडरी, लेस या सीक्विन वर्क वाला फुल स्लीव ब्लाउज पहन सकती हैं.
हाई नेक ब्लाउज
4 / 8हाई नेक ब्लाउज उन महिलाओं के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो अपने लुक को सोबर और रॉयल रखना पसंद करती हैं. इसमें गले के पास खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी, बीड्स या सीक्विन वर्क कराया जा सकता है. आप इसे सिल्क, बनारसी या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ पहन सकती हैं.
मिरर वर्क ब्लाउज
5 / 8दिवाली जैसे त्योहार पर मिरर वर्क पहनने की अलग ही खूबसूरती है. अगर आप अपने आउटफिट में रंगों का तड़का लगाना चाहती हैं तो मिरर वर्क ब्लाउज ट्राई करें. छोटे-बड़े शीशों से सजा यह ब्लाउज सिंपल साड़ी के साथ भी बेहद खूबसूरत लगता है.
पफ स्लीव ब्लाउज
6 / 8अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक में विंटेज टच जोड़ना चाहती हैं तो पफ स्लीव ब्लाउज चुन सकती हैं. इसकी फूली हुई आस्तीन साड़ी के लुक को खास बना देती हैं. खासकर सिल्क और कॉटन साड़ी के साथ यह डिजाइन काफी अच्छा लगता है.
डीप नेक ब्लाउज
7 / 8डीप नेक ब्लाउज साड़ी के साथ मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देता है. आप अपनी पसंद के हिसाब से स्क्वायर नेक, स्वीटहार्ट नेक या वी-नेक डिजाइन चुन सकती हैं.
पेप्लम स्टाइल ब्लाउज
8 / 8अगर आप इस दिवाली कुछ अलग और हटकर पहनना चाहती हैं तो पेप्लम स्टाइल ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं. इसकी फ्लेयर्ड डिजाइन साड़ी को इंडो-वेस्टर्न टच देती है. यह खासतौर पर प्लेन या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ अच्छा लगता है. इसे भी पढ़ें- अलमारी में रखे पुराने दुपट्टे आएंगे बहुत काम, दिवाली पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये क्रिएटिव टिप्स