Mohammad Siraj: इंग्लैंड की धरती पर खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज मोहम्मद सिराज के लिए यादगार साबित हो रही है। लॉर्ड्स में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से खूब महफिल लूटने के बाद सिराज ओवल में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। पांचवें टेस्ट की पहली पारी में चार विकेट लेने के बाद सिराज दूसरी इनिंग में भी इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। चौथे दिन की शुरुआत ही सिराज ने ओली पोप का बड़ा विकेट लेकर की है। इंग्लिश कप्तान को पवेलियन भेजने के साथ ही सिराज के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है।
छा गए मियां भाई
मोहम्मद सिराज इंग्लैंड की धरती पर 20 से उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले महज दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। सिराज ने पोप का विकेट लेने के साथ ही यह खास उपलब्धि हासिल की। सिराज इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अब तक 20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इंग्लैंड में यह कारनामा सिराज के अलावा सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही कर सके हैं।
सिराज इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। चौथे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने संभलकर की। ओली पोप और बेन डकेट टीम की पारी को संवारने का प्रयास करते हुए नजर आए। हालांकि, पोप को सिराज ने क्रीज पर ज्यादा टिकने का मौका नहीं दिया। 27 के स्कोर पर पोप को मियां भाई ने चलता कर दिया।
पहली पारी में भी बरपाया कहर
सिराज का प्रदर्शन ओवल टेस्ट की पहली पारी में भी कमाल का रहा था। उन्होंने 16.2 ओवर के स्पेल में 86 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले थे। सिराज ने ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल को पवेलियन की राह दिखाई थी। सिराज के बेहतरीन स्पेल के बूते टीम इंडिया जबरदस्त शुरुआत के बावजूद इंग्लैंड की पूरी टीम को 247 रनों पर समेटने में सफल रही थी। सिराज को दूसरे छोर से प्रसिद्ध कृष्णा का अच्छा साथ मिला था, जिन्होंने 4 विकेट अपनी झोली में डाले थे।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
9 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines