हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/क्या इस ऑलराउंडर को रिलीज कर RCB ने की बड़ी गलती? मोहम्मद कैफ ने जताई फैसले पर हैरानी
क्रिकेट
क्या इस ऑलराउंडर को रिलीज कर RCB ने की बड़ी गलती? मोहम्मद कैफ ने जताई फैसले पर हैरानी
IPL 2026: इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में 166.66 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए थे, जिसमें 2 छक्के शामिल थे. इस तरह के मैच विनर को टीम से रिलीज करना मोहम्मद कैफ को हैरान कर रहा है.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज करना गलती?
मोहम्मद कैफ ने आरसीबी द्वारा लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज करने के फैसले पर टिप्पणी की है.
कैफ का मानना है कि लिविंगस्टोन तीसरे स्पिनर के तौर पर इस्तेमाल हो सकते थे.
आरसीबी 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना सीजन शुरू करेगी.
Mohammad Kaif On Liam Livingstone: टीम इंडिया पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के फैसले को लेकर एक बेबाक टिप्पणी की है. विराट कोहली की टीम 28 मार्च को बेंगलुरु के एतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने सीजन की शुरुआत करेगी.
'लिविंगस्टोन को रिलीज करना गलती है'
मोहम्मद कैफ का मानना है कि बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज करके शायद एक गलती की है, जो उनके तीसरे स्पिनर के तौर पर काम आ सकते थे. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि टीम में उनके पास कई विकल्प मौजूद थे.
कैफ ने जताई हैरानी
मोहम्मद कैफ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे थोड़ी हैरानी हुई कि उन्होंने लिविंगस्टोन को रिलीज कर दिया. उन्होंने फाइनल में रन बनाए थे, और वो गेंदबाजी के 7वें विकल्प भी थे, यानी तीसरे स्पिनर. इस बात पर थोड़ी बहस हो सकती है, लेकिन उनके पास इतने सारे ऑप्शंस थे, जो उनके पास पहले कभी नहीं थे.'
आरसीबी के विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि फिल सॉल्ट, जोश हेजलवुड (जब हों), टिम डेविड या रोमारियो शेफर्ड में से कोई एक, और जैकब बेथेल प्लेइंग 11 में शुरुआत कर सकते हैं. बैंगलोर फ्रेंचाइजी मौजूदा चैंपियन है, जिसने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर ख़िताब जीता था.
'RCB के पास ऑप्शंस की कमी नहीं'
उन्होंने कहा, 'फिल सॉल्ट, हेजलवुड, शेफर्ड/टिम डेविड, बेथेल. हेजलवुड, जब भी वे वापस आएंगे, और मुझे लगता है कि शेफर्ड या डेविड में से कोई एक ही खेलेगा. मैं उनमें से किसी एक को फिनिशिंग के लिए रख रहा हूँ. चूँकि लिविंगस्टोन टीम में नहीं हैं, इसलिए मैं बेथेल को रख रहा हूँ, जो टॉप तीन में बल्लेबाजी कर सकते हैं. उनके पास इतने सारे विकल्प हैं कि वो सिर्फ 3 विदेशी और 8 भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी खेल सकते हैं .'
Mohammad Kaif On Liam Livingstone: टीम इंडिया पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के फैसले को लेकर एक बेबाक टिप्पणी की है. विराट कोहली की टीम 28 मार्च को बेंगलुरु के एतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने सीजन की शुरुआत करेगी.
‘लिविंगस्टोन को रिलीज करना गलती है’
मोहम्मद कैफ का मानना है कि बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज करके शायद एक गलती की है, जो उनके तीसरे स्पिनर के तौर पर काम आ सकते थे. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि टीम में उनके पास कई विकल्प मौजूद थे.
---विज्ञापन---
कैफ ने जताई हैरानी
मोहम्मद कैफ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे थोड़ी हैरानी हुई कि उन्होंने लिविंगस्टोन को रिलीज कर दिया. उन्होंने फाइनल में रन बनाए थे, और वो गेंदबाजी के 7वें विकल्प भी थे, यानी तीसरे स्पिनर. इस बात पर थोड़ी बहस हो सकती है, लेकिन उनके पास इतने सारे ऑप्शंस थे, जो उनके पास पहले कभी नहीं थे.’
आरसीबी के विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि फिल सॉल्ट, जोश हेजलवुड (जब हों), टिम डेविड या रोमारियो शेफर्ड में से कोई एक, और जैकब बेथेल प्लेइंग 11 में शुरुआत कर सकते हैं. बैंगलोर फ्रेंचाइजी मौजूदा चैंपियन है, जिसने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर ख़िताब जीता था.
‘RCB के पास ऑप्शंस की कमी नहीं’
उन्होंने कहा, ‘फिल सॉल्ट, हेजलवुड, शेफर्ड/टिम डेविड, बेथेल. हेजलवुड, जब भी वे वापस आएंगे, और मुझे लगता है कि शेफर्ड या डेविड में से कोई एक ही खेलेगा. मैं उनमें से किसी एक को फिनिशिंग के लिए रख रहा हूँ. चूँकि लिविंगस्टोन टीम में नहीं हैं, इसलिए मैं बेथेल को रख रहा हूँ, जो टॉप तीन में बल्लेबाजी कर सकते हैं. उनके पास इतने सारे विकल्प हैं कि वो सिर्फ 3 विदेशी और 8 भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी खेल सकते हैं .’