CSK की बढ़ी टेंशन, अब कौन करेगा डेथ ओवर्स में बॉलिंग? चोट की वजह से बाहर हो चुका है स्टार पेसर

Who Will Bowl Death Overs For CSK: भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 से नाथन एलिस के बाहर होने को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ा झटका बताया है. चोपड़ा ने समझाया कि मिनी-ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने मथीशा पथिराना को रिटेन नहीं किया था, इसलिए अब उनके स्क्वॉड में डेथ ओवर्स का कोई स्पेशलिस्ट नहीं है.

CSK Team
1 / 6
CSK Team

सीएसके के लिए एक बड़े झटके के तौर पर, ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने गुरुवार 19 मार्च को 'स्पोर्ट्स्टार' को इस बात की पुष्टि की. विश्वनाथन ने माना कि एलिस फ्रेंचाइजी के लिए डेथ ओवर्स में एक अहम गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

2 / 6

आकाश चोपड़ा ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एलिस की गैरमौजूदगी में CSK के डेथ बॉलिंग विकल्पों को लेकर चिंता जताई. उनके मुताबिक, भले ही फ्रेंचाइजी के स्क्वॉड में तेज गेंदबाजी के कई ऑप्शंस मौजूद हैं, लेकिन उनके पास ऐसा कोई नहीं है जो डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट के तौर पर एलिस की जगह ले सके.

विज्ञापन

3 / 6

उन्होंने कहा, 'अगर नाथन एलिस बाहर हो गए हैं, तो डेथ ओवर्स में गेंदबाजी कौन करेगा? ऑक्शन से पहले सीएसके ने मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया था. हां, वो उनके डेथ बॉलर थे, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर चिंताएं थीं और वो सही भी थीं. हमें अब भी नहीं पता कि वो केकेआर के लिए कितने मैचों में अवेलेबल रहेंगे. उनकी फॉर्म भी थोड़ी गिर गई थी, इसलिए शायद उन्होंने सही फैसला लिया.'

4 / 6

आकाश ने आगे कहा, 'हालांकि, जब उन्होंने पथिराना को रिलीज किया, तो सारा ध्यान नाथन एलिस पर आ गया कि वह उनके डेथ बॉलर होंगे. लेकिन अगर एलिस भी नहीं हैं, तो डेथ ओवर्स में गेंदबाजी कौन करेगा? सीएसके के पास मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह हैं. लेकिन, इनमें से कोई भी डेथ बॉलिंग स्पेशलिस्ट नहीं है.डेथ बॉलिंग अब एक बड़ी चिंता बन गई है और एलिस की गैरमौजूदगी एक गंभीर झटका है.'

विज्ञापन

5 / 6

एलिस ने आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए सिर्फ एक मैच खेला, जिसमें उन्होंने चेपॉक में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1-38 का फिगर दर्ज किया. अपने पूरे आईपीएल करियर में 31 साल के इस खिलाड़ी ने 17 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.73 की औसत और 8.66 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट लिए हैं, और उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 4-30 रहा है.

6 / 6

पथिराना को रिलीज करने के बाद सीएसके ने आईपीएल 2026 की नीलामी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हेनरी को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये में खरीदा. उन्होंने कीवी पेसर जैक फोल्क्स को भी 75 लाख रूपये में खरीदा. मिनी ऑक्शन से पहले, चेन्नई फ्रैंचाइजी ने कंबोज, गुरजपनीत, ओवरटन, चौधरी और खलील को रिटेन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन